{"_id":"6ac41211c35fbe9f040f8746","slug":"kirtis-self-confidence-did-not-waver-even-when-facing-the-korean-team-which-has-been-winning-gold-for-40-years-jind-news-c-199-1-sroh1009-161600-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 40 साल से स्वर्ण जीत रही कोरियाई टीम के सामने भी नहीं डगमगाया कीर्ति का आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 40 साल से स्वर्ण जीत रही कोरियाई टीम के सामने भी नहीं डगमगाया कीर्ति का आत्मविश्वास
विज्ञापन
05जेएनडी31: कीर्ति शर्मा के घर पहुंचकर सम्मानित करते हुए हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्
- फोटो : Archive
जींद। रिटौली गांव की बेटी कीर्ति शर्मा ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया तो गांव ने भी बेटी को सिर-आंखों पर बैठा लिया। एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के बाद गांव में आयोजित सम्मान समारोह में कीर्ति ने अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा कि मुकाबले के दौरान उनके मन में एक बार भी यह विचार नहीं आया कि सामने कौन सी टीम है। उनका लक्ष्य केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था। यही आत्मविश्वास उन्हें स्वर्ण पदक तक ले गया। कीर्ति ने बताया कि उनकी टीम का मुकाबला दक्षिण कोरिया की उस टीम से था, जो करीब 40 वर्षों से इस स्पर्धा में लगातार स्वर्ण पदक जीतती आ रही थी।
इसके बावजूद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीम के रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचा। उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था कि वह स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगी। उन्होंने कहा कि यह जीत अकेले उनकी नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। पहली बार इस स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचने के बावजूद वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब पदक जीतने के बाद घर फोन किया तो वहां पहले से ही मिठाई बांटी जा रही थी। परिवार के लोग टीवी पर मुकाबला देख रहे थे और उन्हें जीत की सूचना कीर्ति के बताने से पहले ही मिल चुकी थी।
पिता को था कांस्य का भरोसा, बेटी ने रचा इतिहास
कीर्ति के पिता विजय ने बताया कि उन्हें पता था कि उनकी बेटी की टीम का मुकाबला ऐसी टीम से है जो चार दशक से विजेता रही है। इसलिए उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कीर्ति यह रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। उन्हें भरोसा था कि बेटी कम से कम कांस्य पदक जरूर जीतेगी लेकिन कीर्ति ने उम्मीद से कहीं आगे जाकर स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।
सम्मान ने उन्हें कई गुना ऊर्जा दी
कीर्ति ने कहा कि गांव में मिला सम्मान उन्होंने जीवन में कभी नहीं सोचा था। इस सम्मान ने उन्हें कई गुना ऊर्जा दी है। अब वह पहले से ज्यादा ताकत के साथ अभ्यास करेंगी। उन्होंने कहा कि 2028 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए चुनौती नहीं, बल्कि लक्ष्य है और उन्हें विश्वास है कि वह वहां भी देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगी
बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को सम्मानित किया
रिटौली गांव पहुंचकर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को सम्मानित किया। कहा बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।