फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kill the young man and thow him outside his house, say take the body

युवक को मारकर उसके घर के बाहर फेंक, कहा शव उठा लेना

Wed, 11 Dec 2019 07:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
kill the young man and  thow him outside his house, say take the body
भाभी का अपहरण करने के शक में रामराये गेट निवासी कालू और विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी फिरोज खान ने मंगलवार देर रात श्यामनगर निवासी टैक्सी ड्राइवर मोनू की हत्या कर दी। मोनू की हत्या कर शव को उसके घर के बाहर फेंककर परिवार वालों को आवाज देकर कहा कि मोनू को मार दिया है। उठाकर ले जाना। इसके बाद जब परिजनों ने मोनू को देखा तो वह घायल अवस्था में बेसुध था। परिजनों ने तुरंत रात को मोनू को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोनू की हत्या का कारण विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी कालू की भाभी का घर से गायब होना बना। कालू की भाभी 23 नवंबर को घर से अचानक लापता हो गई थी। कालू व उसके परिजनों को शक था कि मोनू ने ही उसकी भाभी का अपहरण कर कहीं छुपाया हुआ है। इस बात को लेकर उनके घर में पहले भी विवाद हुआ था। मंगलवार रात को जब मोनू किला मोहल्ले में अपने किसी जानकार के घर में बैठा था तो उसे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए कालू और मोनू उठा ले गए। जिस समय मोनू को उठाया गया तो उस घर की महिला के साथ कालू और फिरोज खान ने मारपीट करते हुए पिस्तौल दिखाकर चुप करा दिया। इसके बाद महिला ने मोनू के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। महिला ने जब तक जानकारी दी आरोपी मोनू को लेकर जा चुके थे। इसके कुछ देर बाद ही आरोपियों ने हथौड़ों और डंडों से पीटकर मोनू को श्याम नगर कॉलोनी में उनके घर के सामने फेंक दिया। मोनू के परिजनों को आवाज लगाकर कहा कि मोनू को मार दिया है, उठाकर ले जाओ। जब तक मोनू के परिजन घर से बाहर आए दोनों फरार हो चुके थे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कालू व फिरोज खान को नामजद व दो अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोनू के पिता जयबीर ने कहा कि कालू की भाभी के गुम होने के समय से ही कालू मोनू के साथ रंजिश रखे हुए था। कालू और उसकी मां रानी ने मोनू को उनके घर पर आकर धमकी दी थी कि उसकी भाभी का अपहरण करने में मोनू का हाथ है। इसी रंजिश में कालू और फिरोज खान ने मिलकर मोनू की हत्या की है। पुलिस ने मोनू की हत्या के आरोप में कालू और फिरोज खान को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले पिता और भाई को बताया घटनाक्रम
पुलिस को दिए बयान में मोनू के पिता जयबीर ने बताया कि घर के बाहर रात को आवाज आई की मोनू को मार दिया है उठाकर ले जाओ। जब वह घर से बाहर निकले तो एक बाइक पर कालू और फिरोज खान वहां से निकल रहे थे। इस पर जब उन्होंने मोनू से बात की तो उसने बताया कि वह अपनी जानकार के घर पर था। वहां पर कालू और फिरोज खान आए और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए। इसके बाद कालू ने उसे हथौड़े से और फिरोज खान ने डंडों से उसे मारा। इस दौरान कालू ने पूछा की उसकी भाभी को कहां छुपा रखा है। जयबीर ने बताया कि इसके बाद जब वह मोनू को लेकर अस्पताल गए तो उसने दम तोड़ दिया।

मोनू की तीन बेटियां और पत्नी हुई बेसहारा
मोनू की मौत के बाद अब मोनू के पीछे तीन बेटियां और पत्नी रही गई है। मोनू व उसके पिता जयबीर व उसका छोटा भाई सुमित तीनों ड्राइवर थे। ड्राइवरी कर अपने परिवार का पालन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed