फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kidnapping and trying to kill a child

बच्चे को अगवा कर व जान से मारने की कोशिश का मामला

Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
kidnapping and trying to kill a child
सफीदों। कुरड़ गांव में एक बच्चे को अगवा करने और जान से मारने की कोशिश करने के मामले में परिजन आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसडीएम सत्यवान मान और डीएसपी आशीष कुमार से मिले।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में बच्चे की मां कविता ने बताया कि चार मई की दोपहर को करीब 12 बजे वह घर में अकेली थी और सिलाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव की एक महिला उसके घर में बुरी नियत से घुस गई। उसका तीन वर्षीय बेटा खुशप्रीत नीचे खेल रहा था। अचानक उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब उसने नीचे आकर देखा तो पाया आरोपी महिला ने उसके बेटे बच्चे को जान से मारने की नियत से उसका मुंह अपने हाथ से दबाए हुए थी। उसे अगवा करके कहीं ले जाने की फिराक में थी। उसने किसी तरह से अपने बच्चे को छुड़वाया व उसे धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया। कविता ने कहा कि उसने उसी समय डायल 112 पर फोन करके पुलिस को मौके पर बुलाया और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। उसने बताया कि यह सारा घटनाक्रम उसके पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उसी दिन शिकायत दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed