फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kidnapping accused arrested

Jind News: पिस्तौल के बल पर युवक का अपहरण कर रंगदारी मांगने का आरोपी आनंद उर्फ नीतू गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2023 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
kidnapping accused arrested
जींद। अर्बन इस्टेट में किराये पर मकान लेकर सट्टा खाईवाली का काम करने वाले हनुमान नगर निवासी घनश्याम का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर रंगदारी मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर के नजफगढ़ रोड के जटवाडा मोहल्ला निवासी आनंद उर्फ नीतू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हनुमान नगर निवासी घनश्याम ने 22 नवंबर 2021 को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल अर्बन एस्टेट में किराये के मकान में रहता है और वहां पर ऑनलाइन सट्टा खाईवाली का काम करता है। उसके साथ हिसार निवासी मनीष, उत्तर प्रदेश निवासी अभय, दिल्ली निवासी हरीश तथा रामकली गांव निवासी प्रवीण उसके मकान में ही रहते हैं। वे भी उसके साथ ऑनलाइन सट्टा खाईवाली का काम करते हैं। 18 नवंबर को वह और उसके सभी साथी अपने मकान में सोए हुए थे। रात करीब एक बजे ओम नगर निवासी अतुल सैनी जो कि उसके साथ ही काम करता है, आया और वहीं सो गया। अगले दिन सुबह लगभग पांच बजे अतुल उठा और बाहर चला गया। कुछ देर बाद अतुल और उसके साथ बहादुरगढ़ निवासी आनंद आया, आनंद भी उसके साथ ही काम करता था। इनके साथ जींद के ही सचिन और अमन चौधरी भी उनके साथ आए। कमरे में आते ही अमन चौधरी ने उसको पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि कार की चाभी दो। इसके बाद मनीष ने चाभी उठाकर अमन को दे दी। फिर अमन, अतुल सैनी, सचिन और आनंद ने उसे तथा मनीष को जबरदस्ती कार में बैठा दिया। वे कमरे से उन दोनों के मोबाइल फोन भी साथ में ले गए। बीच रास्ते में अतुल सैनी ने उससे एक करोड़ रुपये की मांग की। फिर 70 लाख और बाद में 50 लाख रुपये मांगे। वे उन दोनों को गुरुग्राम में अतुल सैनी के दोस्त मोंटी के घर ले गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि उनके साथ काम करने वाला उसका दोस्त उत्तर प्रदेश निवासी अभय, दिल्ली निवासी हरीश, रामकली निवासी प्रवीण पहले ही एक कमरे में बैठे मिले। फिर अपहरण करने वालों ने 10 लाख रुपये की चौथ मांगी। उसने अपने जींद के एक जानकार से बात करे सात लाख रुपये मंगलवार को अमन चौधरी के जानकार को दिला दिए। 20 नवंबर दोहपर को वे पांचों उसको गुरुग्राम के एक होटल में ले गए। वहां पर जाकर फिर से 30 लाख रुपये और मांगे, लेकिन वह उनको चकमा देकर होटल से बाहर निकल गया। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में अतुल सैनी, अमन चौधरी, सचिन और आनंद को नामजद कर उनके खिलाफ अपहरण करने, चौथ वसूलने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed