फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kendriya Vidyalaya Budayan becomes skill hub

केंद्रीय विद्यालय बुडायन बना स्किल हब

Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Budayan becomes skill hub
उचाना। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय बुडायन को स्किल हब बनाया गया है। इसके अलावा मंत्रालय द्वारा देशभर में पीएमकेवीवाई योजना (प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना) के तहत 500 विद्यालयों को स्किल हब बनाया गया है। योजना के तहत उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश विद्यालय छोड़ चुके हैं और अभी उनके पास किसी भी प्रकार का काम नहीं है।
विज्ञापन

प्राचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी इस स्किल हब में कौशल प्राप्त कर सकते हैं। प्रारंभ में डोमेस्टिक डाटा ऑपरेटर कोर्स को 1 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया जाएगा। जिसकी मान्यता राष्ट्रीय कौशल विकास निगम एवं नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क से प्राप्त होगी। इस कोर्स में 15 से 40 लाभार्थियों का एक बैच बनाया जाएगा। इस कोर्स के लिए लाभार्थी की उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य होने चाहिए। यह कोर्स छह महीने का होगा। इसके लिए लाभार्थी को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। विद्यालय में कोर्स का संचालन नियमित क्लासों के उपरांत शाम के समय विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रशिक्षक रखा जाएगा। इस कोर्स को करने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। कोर्स के लिए लाभार्थियों को आधार युक्त बायोमीट्रिक हाजिरी देनी होगी तथा कोर्स के उपरांत परीक्षा के बाद मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिससे लाभार्थी डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए प्राइवेट व सरकारी विभाग में योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
कोर्स को करने के इच्छुक छात्र विद्यालय में 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। किन्हीं भी कारणों से नियमित शिक्षा छोड़ चुके सभी विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार द्वारा दिया गया सुनहरा अवसर है। इसके उपरांत उन्हें सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों में जॉब के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed