फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Karvachauth tomorrow, hotels engaged in wooing couples, giving offers

करवाचौथ कल, दंपतियों को रिझाने में लगे होटल, दे रहे ऑफर

Sat, 23 Oct 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Karvachauth tomorrow, hotels engaged in wooing couples, giving offers
अर्बन इस्टेट में मेहंदी लगवातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
जींद। करवाचौथ का व्रत 24 अक्तूबर को है। यह महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व होता है। इसमें शृंगार और शॉपिंग के लिए महिलाओं में काफी उत्साह रहता है। ऐसे में शहर के होटल भी इस मौके पर दंपतियों के लिए खास ऑफर दे रहे हैं। कुछ होटल में तो पहले ही टेबल आरक्षित की जा रही हैं। इसके अलावा मेहंदी के लिए भी स्टाल सजने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि मेहंदी लगने वाले शिव ने बताया कि शनिवार को ही अधिकतर महिलाएं मेहंदी लगवाएंगी। बाजार में हर ओर करवाचौथ की धूम है। आभूषण, कपड़ा से लेकर रूप सज्जा व खानपान के लिए महिलाएं पूरी तैयारी कर रही हैं। दरअसल करवाचौथ के व्रत में महिलाएं रात को चांद निकलने के बाद ही खाना खाती हैं। ऐसे में इस मौके को खास बनाने के लिए काफी दंपतियां बाहर खाने की भी योजना बनाते हैं। इसके अलावा इस बार कोरोना का असर कम है, ऐसे में लोग खुल कर त्योहार मनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

हो रही है एडवांस बुकिंग
एक होटल के चेयरमैन जितेश दालमवाला ने बताया कि इस बार करवाचौथ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 24 अक्तूबर रात के लिए रात करीब नौ बजे से टेबल बुक हो रही है। अब तक दस से अधिक लोगों ने टेबल बुक करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दंपती व परिवार के अनुसार अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। लोग अपनी पसंद व जरूरत के अनुसार ऑफर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8:10 बजे होंगे चांद के दीदार
ज्योतिषाचार्य पंडित देवीदयाल शास्त्री के अनुसार पंचांग के अनुसार रात आठ बज कर दस मिनट पर चंद्र उदय का समय बताया गया है। इस दिन मौसम में बदलाव है। ऐसे में चांद दिखने में परेशानी हो सकती है, लेकिन महिलाएं सवा आठ बजे चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed