{"_id":"5e0ce2758ebc3e87f93a0322","slug":"kar-like-on-e-commerce-company-the-owner-did-not-put-the-car-ofter-take-money-jind-news-rtk535167010","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई कॉमर्स कंपनी पर पसंद आई कार, मालिक ने खाते में पैसे डलवाकर नहीं दी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई कॉमर्स कंपनी पर पसंद आई कार, मालिक ने खाते में पैसे डलवाकर नहीं दी कार
विज्ञापन
ई कॉमर्स कंपनी पर कार देखने के बाद एक व्यक्ति ने उसे खरीदने के लिए कार मालिक के खाते में 93000 रुपये जमा करवा दिए, मगर कार नहीं मिलने पर उन्होंने सदर थाना पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गुरुग्राम के अशोक विहार निवासी कर्ण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रामराये निवासी विशाल ने बताया कि उसने ई कॉमर्स कंपनी पर पसंद आई कार को खरीदना चाहता था। कार मालिक से बात की तो उसने अपने आपको आर्मी का जवान बताते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी जयपुर में है। वह गुुरुग्राम के अशोक विहार का रहने वाला है। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति पर विश्वास करते हुए उसकी कार खरीदने के लिए कहा। इस पर उक्त आर्मी के जवान ने गूगल पे के माध्यम से 93 हजार रुपये अपने खाते में डलवाए। उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसकी कार जयपुर से आने वाली है। इसके बदले में आपको कुछ और पैसे डालने होंगे। गाड़ी आने के बाद आपको पैसे वापस कर दिए जाएंगे। उसके बाद कार आपके पास पहुंच जाएगी। उन्होंने इससे ज्यादा पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। इसके बाद अपने आप को आर्मी का जवान बताने वाले कर्ण सिंह ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस दौरान उन्होंने दो अन्य लोगों से भी बात की थी। वह दोनों अब उसको पहचानने से मना कर रहे हैं। इस प्रकार पुलिस ने धोखाधड़ी का शिकार हुए रामराये निवासी विशाल की शिकायत पर गुरुग्राम के अशोका विहार निवासी कर्ण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ई कॉमर्स कंपनी पर बाइक और कार खरीदने के नाम पर पहले भी लगी दो को चपत
ई कॉमर्स कंपनी पर कार व बाइक खरीदने के नाम पर शहर के दो लोगों को पहले भी एक लाख 85 हजार रुपये की चपत लग चुकी है। इन दोनों को भी इसी तरह से आर्मी का जवान बताकर किसी ने एक लाख 85 हजार रुपये ठग लिए हैं। यह मामला जींद के हनुमान नगर संजीव के साथ भी हुआ था। इसमें इसी तरह से आर्मी का जवान बताकर संजीव से एक लाख 35 हजार रुपये ठग लिए गए। इसके अलावा शहर की शिव कॉलोनी निवासी एक युवक को भी ई कॉमर्स कंपनी पर बाइक पसंद आई थी। वह भी किसी बताए गए आर्मी के जवान पर विश्वास कर अपने खाते से बाइक खरीदने के लिए लगभग 50 हजार रुपये उसके खाते में डलवाए थे। अब तक पहले धोखाधड़ी के शिकार हुए दोनों युवकों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस ई कॉमर्स कंपनी के नाम से बने ठग गिरोह को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी।