फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kapil's body reached Barah Kalan from America

Jind News: अमेरिका से बराह कलां पहुंचा कपिल का शव

Mon, 15 Sep 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kapil's body reached Barah Kalan from America
15जेएनडी10-बराह कलां गांव में मृतक कपिल के शव का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
जींद। अमेरिका में छह सितंबर को एक अमेरिकी व्यक्ति ने बराह कलां निवासी 26 वर्षीय युवक कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के दस दिन बाद सोमवार को कपिल का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व बाहर के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

बराह कलां के ईश्वर का बेटा कपिल 2022 में अमेरिका गया था। वह पनामा के जंगलों से होते हुए डंकी रूट के जरिए मेक्सिको की दीवार फांदकर अमेरिका में कूदा था। इसके बाद वहां गिरफ्तारी हुई और वहां पर केस चला। फिलहाल वह अमेरिका के कैलिफोर्निया के एलए शहर में रहता था और फ्लिपकार्ट के स्टोर पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन

छह सितंबर को कपिल स्टोर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी अमेरिकी मूल का व्यक्ति उसके स्टोर के पास आया। अमेरिकी व्यक्ति सड़क पर पेशाब करने लगा तो कपिल ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। तभी अमेरिकी ने कपिल पर पिस्टल निकालकर कई गोलियां दाग दी। इस दौैरान उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल भी ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ कपिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अमेरिका में कपिल की मौत के बाद उसके शव को इंडिया लाने की प्रोसेसिंग शुरू की गई। यारी इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से अमेरिका में उसकी कागजी कार्रवाई को पूरा करवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और करीब 9 दिन के बाद उसका शव सोमवार को गांव में पहुंचा। कपिल की मां और पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पूरा गांव उसके अंतिम संस्कार में पहुंचा था। बराह कलां गांव के सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed