फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kanungo, numberdar and patwari arrested for rissing the compensation of bad crops

जींद: खराब फसल के मुआवजे में धांधली करने के आरोप में कानूनगो, नंबरदार और पटवारी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2020 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
kanungo, numberdar and patwari arrested for rissing the compensation of bad crops
प्रतीकात्मक तस्वीर

जलभराव के कारण 2017 में खराब हुई खरीफ की फसल के मुआवजे में धांधली करने के आरोप में पुलिस ने कानूनगो अनूप, करेला गांव के नंबरदार इंद्र सिंह और पटवारी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 जनवरी को कानूनगो, पटवारी व नंबरदार के खिलाफ धोखाधड़ी करने व अमानत में खयानत करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। मामला करेला गांव के किसान वीरेंद्र की शिकायत पर दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


पांच जनवरी वर्ष 2019 को करेला गांव के किसान वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वर्ष 2017 में हुई भारी बारिश के कारण करेला गांव सहित आसपास के गांवों के किसानों की खरीफ की फसल खराब हो गई थी। खराब फसल की गिरदावरी की गई थी। गांव के नंबरदार, पटवारी व कानूनगो ने मिलीभगत कर उन किसानों को मुआवजे की राशि दिला दी जिन्होंने हामी भरी की वे आधी राशि उन्हें दे देंगे। जिन किसानों ने नंबरदार, पटवारी व कानूनगो को मुआवजे की आधी राशि देने की हां भरी उनको बीमा राशि के साथ मुआवजा भी मिला। जिन किसानों ने आधी राशि देने से मना कर दिया उनको कोई मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन


जिन किसानों की फसल खराब भी नहीं हुई उनको बीमा राशि के साथ मुआवजा दिया गया। जिन किसानों ने इन लोगों के साथ मिलीभगत नहीं की और फसल भी पानी से खराब हो गई उनको कुछ नहीं मिला। नंबरदार ने किसानों से मुआवजे की राशि इकट्ठा की। इस मामले में कई बार ग्रामीण डीसी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी। इसी मामले में पुलिस ने कानूनगो अनूप, पटवारी कुलदीप व नंबरदार इंद्र के खिलाफ धांधली करने व अमानत में खयानत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed