फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kangana will be opposed in other states including the state

प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कंगना का होगा विरोध ः छात्तर

Sat, 05 Dec 2020 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kangana will be opposed in other states including the state
जितेंद्र छात्तर। - फोटो : Jind
अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर सर्व पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य जितेंद्र छात्तर ने रोष जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कंगना का बयान महिलाओं का अपमान करता है और सभी खापों में इसे लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में खापें कंगना रणौत का विरोध करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए कंगना रणौत को नोटिस भेजा गया है। यदि इसका जवाब सही नहीं मिला तो देशभर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 100-100 रुपये में आंदोलनकारी नहीं, नाचने वाली आती हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कंगना ने यह बयान किसानों को लेकर दिया है, इसलिए उनका सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। हरियाणा की धरती सरकार को बनाने और गिराने का काम करती है। यदि उनमें हिम्मत है तो वे ऐसे बयान देने के बाद हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान में घुसकर दिखाएं। उन्होंने महिलाओं के बारे यह बयान महिला होते हुए दिया है, सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वे किसान के घर में जन्म लेकर किसान का जीवन देखें। छात्तर ने कहा कि भविष्य में उनकी जो भी फिल्म या अन्य कार्यक्रम होगा, उसका बहिष्कार किया जाएगा। सरकार को भी चाहिए कि ऐसे बयानों पर तुरंत रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed