फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kandela Khap will agitate if the case is not canceled

केस रद्द नहीं होने पर आंदोलन करेगी कंडेला खाप

Tue, 26 Apr 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kandela Khap will agitate if the case is not canceled
जींद। सर्वजातीय कंडेला खाप की बैठक मंगलवार को खाप के चबूतरे पर प्रधान धर्मपाल कंडेला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान किसानों की समस्याओं के साथ-साथ खाप के सभी 28 गांवों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रधान धर्मपाल कंडेला ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी की शिकायत पर खाप के गांव कैरखेड़ी के लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं। यदि यह केस रद्द नहीं हुए तो खाप आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

धर्मपाल कंडेला ने कहा कि फरवरी महीने में बिजली निगम द्वारा कैरखेड़ी गांव में बिजली के मीटर घरों से बाहर निकाले जा रहे थे। ग्रामीणों ने अपनी आशंकाएं जताते हुए लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध किया। इस पर निगम के अधिकारियों ने गांव के 60-70 लोगों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दिलवाई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यदि ये मुकदमे वापस नहीं हुए तो सभी 28 गांवों के लोग धरना देकर रोष जताएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। बस उन्हें परेशान कर रहा है। कंडेला के अनुसार गर्मी बढ़ने से तालाबों मे पशुओं के लिए पानी की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में जल्द ही नहरों में पानी छोड़ा जाना चाहिए। फसलों की बिजाई के लिए भी खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की सप्लाई को रोजाना 8 से 12 घंटे किया जाए। इस अवसर पर दयानंद नंबरदार, बीरा दालमवाला, जयपाल शाहपुर, राजेंद्र कैरखेड़ी, रामदिया नंबरदार खोखरी, राममेश्वर, मास्टर कर्मबीर लोहचब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed