फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jyoti became an example for women

महिलाओं के लिए मिसाल बनी ज्योति

Mon, 06 Jun 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jyoti became an example for women
ज्योति छिब्बर। - फोटो : Jind
जींद। हकीकत नगर निवासी ज्योति उन महिलाओं में से एक है। जिन्होंने कभी हार नहीं मानी और स्वावलंबी बनी । पटियाला चौक पर पहले जीवन ज्योति ग्रुप संस्था से एक छोटी सी शुरूआत की थी। जिसमें उन्होंने लड़कियों को खुद की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना शुरू किया था। इसके बाद वह स्कूल में प्राचार्य के पद पर नियुक्त हो गई और वहां पर उन्होंने अपने इस कार्य को करने का बेहतर प्लेटफार्म भी मिला। जिसके चलते एक साथ सैकड़ों लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने का अवसर भी मिला। एक छात्रा से शुरू हुई उनकी यह शुरूआत अब 200 से ज्यादा छात्राओं तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद भी उन्होंने इन छात्राओं को दूसरी छात्राओं को रक्षा के यह गुर सिखाने के लिए जागरूक करने की लो जलाई है। इसके अलावा उन्होंने कु करी, नृत्य के साथ-साथ अन्य विधाओं में लड़कियों को पारंगत किया।
विज्ञापन

बाक्स
मां को मानती हैं रोल मॉडल
ज्योति छिब्बर ने बताया कि उनकी रोल मॉडल उनकी मां इंदिरा छिब्बर है। उनकी मां ने ही उन्हें जीवन में आगे बढने की प्रेरणा दी। अब समय में बदलाव आ रहा है और इसे हर किसी को समझना होगा। आज लड़कियां अपने दमखम के बल पर अपने मां-बाप के साथ-साथ देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहां पर लड़कियों ने अपने अदम्य साहस का परिचय न दिया हो। हर क्षेत्र में लड़कियां आगे निकल कर आ रही हैं। बेटियां बोझ नहीं बल्कि लक्ष्मी होती हैं, जो अपने को स्थापित करने के अलावा दो परिवारों का मार्ग दर्शन करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed