फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP's membership campaign started to strengthen the organization

संगठन की मजबूती के लिए जजपा का सदस्यता अभियान शुरू

Sun, 13 Mar 2022 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
JJP's membership campaign started to strengthen the organization
जींद। संगठन की मजबूती के लिए जजपा का सदस्यता अभियान शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जाट धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लेकर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों की बैठक ली और सभी की सदस्यता अभियान के तहत संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी भी संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते कम समय में संगठन को बड़ा मुकाम हासिल हुआ है। लेकिन अभी भी कार्यकर्ताओं को अधिक मेहनत की जरूरत है। इसके लिए संगठन में कार्यकर्ताओं को अब हर घर के दरवाजे पर जाकर लोगों को पार्टी की जन हितैषी नीतियों को बताकर जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए जुलाना, उचाना, नरवाना, जींद व सफीदों के कार्यकर्ताओं को एक माह में इस अभियान को पूर्ण कर पार्टी संगठन में जिले में 20 हजार नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

अधिकारी काम नहीं करें तो किसी भी समय मिलें कार्यकर्ता
चौटाला ने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता को कोई परेशानी है या अधिकारी उनके जायज कार्य नहीं कर रहे हैं तो किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं। जिले में विकास के कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed