{"_id":"5929c1b04f1c1b7e4e53739e","slug":"jind-womens-protest-village-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिलने पर महिलाओं ने मटका फोड़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिलने पर महिलाओं ने मटका फोड़कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Sat, 27 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
गांव में मटका फोड प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भयंकर गर्मी में मंगलपुर गांव के वाल्मीकि कॉलोनी में लोग बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। शनिवार को पानी की मांग को लेकर वाल्मीकि समुदाय की महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। गांव में पानी की समस्या काफी पुरानी है, इस समस्या को लेकर कई बार आला अधिकारियों व विधायक प्रेमलता से भी मिल चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।
इस समस्या को लेकर कई बार धरने प्रदर्शन भी हो चुके हैं, लेकिन शनिवार को महिलाओं ने मटके फोड़ प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में पेयजल समस्या दूर नहीं हुई तो विधायक प्रेमलता के निवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना करेंगे।
अंगूरी, किताबो, रजनी, कमला, मानो, रुकमण, राजो, बीरो, मुन्नी, श्यामो, रामरती, रेखा, राजपति, कस्तूरी, बिरमा सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि प्रदेश सरकार एक तरफ तो गांव में सभी सुविधा होने का दावा करती है, लेकिन गांव की वाल्मीकि कॉलोनी पेयजल की समस्या काफी पुरानी है। यहां राजनीतिक लोग आकर झूठा आश्वासन देकर चले जाते हैं। इससे महिलाओं में काफी रोष है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
जल्द होगा समाधान
गांव में पेयजल के 40 के करीब पेयजल के अवैध कनेक्शन को काटा गया है। अब गांव में पानी सही पहुंच रहा है। अगर कहीं पेयजल की समस्या है, तो उसे दूर कर लिया जाएगा। -राजेंद्र जांगड़ा, एक्सईन पब्लिक हेल्थ।