फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, जींद , ‌हिंदी समाचार, womens, protest, village, water

पानी न मिलने पर महिलाओं ने मटका फोड़कर किया प्रदर्शन

Sat, 27 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Sat, 27 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
jind,  जींद ,  हिंदी समाचार, womens, protest, village, water
गांव में मटका फोड प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 भयंकर गर्मी में मंगलपुर गांव के वाल्मीकि कॉलोनी में लोग बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। शनिवार को पानी की मांग को लेकर वाल्मीकि समुदाय की महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। गांव में पानी की समस्या काफी पुरानी है, इस समस्या को लेकर कई बार आला अधिकारियों व विधायक प्रेमलता से भी मिल चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।

इस समस्या को लेकर कई बार धरने प्रदर्शन भी हो चुके हैं, लेकिन शनिवार को महिलाओं ने मटके फोड़ प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में पेयजल समस्या दूर नहीं हुई तो विधायक प्रेमलता के निवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना करेंगे। 
विज्ञापन



अंगूरी, किताबो, रजनी, कमला, मानो, रुकमण, राजो, बीरो, मुन्नी, श्यामो, रामरती, रेखा, राजपति, कस्तूरी, बिरमा सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि प्रदेश सरकार एक तरफ तो गांव में सभी सुविधा होने का दावा करती है, लेकिन गांव की वाल्मीकि कॉलोनी पेयजल की समस्या काफी पुरानी है। यहां राजनीतिक लोग आकर झूठा आश्वासन देकर चले जाते हैं। इससे महिलाओं में काफी रोष है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा समाधान
गांव में पेयजल के 40 के करीब पेयजल के अवैध कनेक्शन को काटा गया है। अब गांव में पानी सही पहुंच रहा है। अगर कहीं पेयजल की समस्या है, तो उसे दूर कर लिया जाएगा। -राजेंद्र जांगड़ा, एक्सईन पब्लिक हेल्थ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed