{"_id":"592c6d664f1c1bde7bbda787","slug":"jind-water-problem-protest-village-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांवों तक पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांवों तक पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Tue, 30 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
रामकॉलोनी में पानी भरने के लिए जाती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर गांवों तक पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। पानी की मांग को लेकर जहां सोमवार को निडाना और भिड़ताना गांव के लोग डीसी दरबार पहुंचे, वहीं नगूरां में महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। शहर की राम कॉलोनी में पानी का संकट गहराया है और शहर से सटे अमरहेड़ी गांव में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
डीसी अमित खत्री के दरबार में पहुंचे निडाना के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पिछले कई सालों से पानी का भारी संकट है। इसके कारण पिछले साल पांच युवकों की मौत भी हो गई थी। ये युवक गांव में पुराने कुएं की सफाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जलघर होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने सुंदर ब्रांच नहर के पास से पाइपलाइन डलवाकर गांव में पानी की व्यवस्था करवाने की गुहार लगाई।
महिलाएं बोली- टैंकर का पानी किसी काम का नहीं
पिछले साल गांव में युवकों की मौत के बाद प्रशासन ने गांव में पानी की सप्लाई के लिए टैंकर की सुविधा दी है। इसके तहत पांच टैंकर दो बस्तियों में आते भी हैं, लेकिन महिलाओं ने कहा कि इनका पानी भी पीने लायक नहीं है। प्रशासन सिर्फ दिखावे के लिए पानी की सप्लाई करवा रहा है।
विज्ञापन
पीने लायक नहीं है पानी
गांव में जलघर से पानी सप्लाई किया जाता है और टैंकर भी आते हैं। दोनों का ही पानी बहुत ही खराब है। इस पानी को पीना तो दूर मुुंह में भी नहीं लिया जा सकता। ऐसे में महिलाओं को पानी के लिए दूर-दूर धक्के खाने पड़ते हैं। -बिमला, ग्रामीण
तीन किलोमीटर दूर दूसरी कॉलोनी के हैंडपंप से भरते हैं पानी
अमरहेड़ी गांव के लोगों का कहना है कि भयंकर गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कई बार मोटर खराब हो जाती है, जिसे ठीक होने में भी एक सप्ताह से अधिक समय लग जाता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाए कि ट्यूबवेल कर्मी मोटर को चलती छोड़ देते है, जिससे मोटर जल जाती है। राम कॉलोनी में पानी की सप्लाई लाइन ही नहीं पहुंची है। ऐसे में कॉलोनी निवासी तीन किलोमीटर पैदल चलकर डिफेंस कॉलोनी स्थित हैंडपंप से पानी भर कर ले आते हैं। इससे काफी कॉलोनी निवासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ट्यूबवेल की जली मोटर, हो रही परेशानी
पिछले एक सप्ताह से ट्यूबवेल की मोटर जली है। इससे पीने के पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। मोटर महीने में कई बार जल जाती है। दो सप्ताह के बाद ही मोटर ठीक हो पाती है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। -कमलेश, अमरहेड़ी गांव निवासी
ट्यूबवेल कर्मी करता है लापरवाही
गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। गांव में महीने चार बार तो मोटर जल ही जाती है। इसका मुख्य कारण है, कि ट्यूबवेल कर्मी किसी और को 2000 हजार की नौकरी पर रखकर चला जाता है, जो मोटर को चलती छोड़ देता है। इससे मोटर जल जाती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। प्राइवेट कर्मी की शिकायत आला अधिकारियों से करेंगे। -राजबीर, पूर्व पंच, अमरहेड़ी गांव
सबमर्सिबल से चलाना पड़ता है काम
गांव में तो कुछ क्षेत्र में पानी आ पाता है। फिलहाल गांव में ट्यूबवेल की मोटर जली है। पानी के लिए एकाध घर में लगे सबमर्सिबल से काम चलाना पड़ता है। वहां महिलाओं की काफी भीड़ लग जाती है। इससे काफी समय के बाद ही नंबर आ पाता है। -राजबाला, अमरहेड़ी गांव निवासी
काफी पुरानी है समस्या
कॉलोनी में पानी की समस्या काफी पुरानी है। कॉलोनी महिलाएं तीन किलोमीटर पैदल चलकर पीने का पानी लाती हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आला अधिकारियों को भी लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। -कैलाशो देवी, पूर्व पार्षद।
जल्द मिले समस्या से छुटकारा
गर्मी में पानी की भारी किल्लत है। कॉलोनी सभी महिलाएं डिफेंस कॉलोनी स्थित हैंडपंप से पानी लाती हैं। कई बार तो तीन किलोमीटर पैदल चलने से बीमार तक हो जाती हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द पानी उपलब्ध करवाना चाहिए। -ओमपति, रामकॉलोनी निवासी
जल्द मिलेगी समस्या से राहत
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जल्द पानी के संकट से निजात मिलेगी। इसके लिए क्लस्टर योजना के तहत एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा। निडाना गांव में पेयजल के बनाया गया क्लस्टर प्लान भेजा गया है, जल्द काम शुरू होगा।
-हरभजन सिंह, एक्सईन पब्लिक हेल्थ जींद।
नगूरां में महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
आलेवा (ब्यूरो)। नगूरां गांव की महिलाओं ने पानी की किल्लत से परेशान होकर सोमवार को मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही सोना देवी ने बताया कि गांव में मोजीवाला कुआं पर जनस्वास्थ्य विभाग ने काफी समय से नलकूप लगाया है। इसकी सप्लाई गांव के काफी एरिया में जाती है, लेकिन पिछले कई महीने से नलकूप रद्द हो चुका है। इसकी सूचना विभाग के कर्मचारियों को बार बार दे चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
जल्द होगा समाधान
नया नलकूप के मंजूर हो चुका है, लेकिन नलकूप लगाने की मशीन न मिलने के कारण देरी हो रही है। जल्द ही नया नलकूप लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -रामशरण कैशिक, जेई जनस्वास्थ्य विभाग