फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind spo sucide case husbened arreset

महिला एसपीओ आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
jind spo sucide case husbened arreset
गांव खातला निवासी एसपीओ पूनम की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति सुखजिंद को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूनम के पास मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए पुलिस ने मधुबन लैब भिजवाया है। जहां उसकी हैंडराइटिंग से इसकी मिलान की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को सदर थाने में तैनात महिला एसपीओ पूनम स्कूटी से घर से निकली। घर से थाने के रास्ते के बीच उसने जहर खा मिलया। जिसकी वजह से वह बीच रास्ते में स्कूटी समेत अचेतवस्था में मिलीं। खेत में काम कर रहे एक किसान से उसे बीच सड़क पर लुढ़का देखकर उसे चारपाई पर लिटाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर उसकी चाची सास सुदेश व उसके पति सुरेश मौके पर पहुंचे और गंभीरावस्था में उसे गाड़ी में बैठा कर नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी पुष्पा खत्री मौके पर पहुंची और शव की जांच की। डीएसपी को एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

सुसाइड नोट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने पति समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति सुखजिंद्र, सुखजिंद्र के ताऊ रामफल, ताई कांता, ताऊ के लड़के नरेंद्र, उसकी पत्नी रीना व ताऊ के मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने सुखजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed