फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind-Rohtak road work stopped for Aunder Pass

अडंर0पास के लिए रुकवाया जींद-रोहतक रोड का काम

Mon, 06 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jind-Rohtak road work stopped for Aunder Pass
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
गांव किलाजफरगढ़ में सोमवार से ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता पूर्व सरपंच महेंद्र और निवर्तमान सरपंच कुलदीप ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करके स्कूल जाना पड़ता है। कई बार स्कूल के आगे अंडरपास बनाने की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। कई बार तो स्कूल जाते समय बच्चों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। उनकी मांग है कि जींद-रोहतक मार्ग पर स्कूल के पास अंडरपास बनाया जाय। ग्रामीणों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर 24 घंटे में अंडरपास की अनुमति नहीं मिली तो वे जींद-रोहतक मार्ग को जाम कर देंगे। सोमवार को ग्रामीणों ने जींद-रोहतक मार्ग का निर्माण कार्य भी रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed