फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news,chunav, jind

जिला परिषद की चौधर का फैसला आज

Mon, 14 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Mon, 14 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद के चेयरपर्सन और उप प्रधान पद के लिए चुनाव मंगलवार को होगा। इसके लिए पार्षदों के धड़ों ने अपने-अपने समीकरण फिट बैठाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। भाजपा के शीर्ष सूत्रों के अनुसार 12 पार्षदों के साथ एक गुट ने सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है। इसी गुट से चेयरपर्सन बनाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वार्ड नंबर 21 से शकुंतला देवी, वार्ड नंबर 22 से पद्मा देवी व वार्ड नंबर 25 से प्रवीण देवी चेयरपर्सन के लिए दौड़ में हैं, लेकिन भाजपा ने अपने स्तर पर इनमें से एक नाम को अंतिम रूप दे दिया है। इसकी अब महज औपचारिकता बाकी है। सोमवार को एक गुट के पार्षद वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने चंडीगढ़ बुलाया और इनकी मुलाकात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कराई है। सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार वोट करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भाजपा का चेयरपर्सन बनाना तय
चेयरपर्सन का फैसला अब भाजपा के अंदर से ही होना है। जो तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, वे भाजपा से संबंधित हैं। वार्ड नंबर 21 से पार्षद शकुंतला के पति भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं। वहीं वार्ड नंबर 22 से पार्षद पद्मा देवी के पति केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के खासमखास हैं और वार्ड नंबर 25 से पार्षद प्रवीण देवी के पति भी भाजपा से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय आंकड़े भी रोचक
चेयरपर्सन के चुनाव में जातीय समीकरण भी महत्वपूर्ण हैं। कुल 26 में से 13 पार्षद जाट हैं और 13 गैर जाट हैं। ऐसे में जाट आरक्षण के कारण बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच जातीय समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


बीरेंद्र सिंह दोराहे पर
पूरे चुनाव में सबसे रोचक पहलू केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की भूमिका है। बीरेंद्र सिंह दिल्ली से लेकर रोहतक तक पार्षदों से मुलाकात कर चुके हैं। वार्ड नंबर 12 से गुंजन दलाल भी चेयरपर्सन की दौड़ में है। वार्ड नंबर 12 उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में आता है। वहीं वार्ड नंबर 22 से उम्मीदवार पद्मा सिंगला के पति विनोद सिंगला बीरेंद्र सिंह के खास नजदीकी हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की भूमिका इस चुनाव में अहम होगी।

नाम तय, भाजपा की बनेगी चेयरपर्सन
चेयरपर्सन पद पर भाजपा समर्थक ही बैठेगा। इसके लिए पार्टी हाईकमान से भी बात हो चुकी है। पूरी तैयारी है और अब महज औपचारिकता बाकी है।
डॉ. ओपी पहल, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed