{"_id":"57cdbaea4f1c1bb0303184c8","slug":"jind-harayana-highway-jaam-students-bus-stop-protest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस नहीं रुकने से परेशान छात्राओं ने लगाया जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस नहीं रुकने से परेशान छात्राओं ने लगाया जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाया जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडेला गांव के बस स्टॉप पर रोडवेज की बस नहीं रुकने से परेशान आसपास के गांवों की छात्राओं ने सोमवार सुबह बस स्टॉप पर जाम लगा दिया। हालांकि रोडवेज व पुलिस के अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया, लेकिन करीब आधा घंटा लगे जाम से सुबह-सुबह लोगों को काफी परेशानी हुई। छात्राओं का कहना है कि वे शिक्षण संस्थाओं में पहुंचने के लिए हर रोज कड़ी मशक्कत करती हैं। कंडेला बस स्टॉप पर चालक बस नहीं रोकते। इसके चलते उन्हें स्कूल-कॉलेज पहुंचने में काफी देर हो जाती है।
छात्राओं का आरोप है कि बस में मौजूद यात्रियों को उतारने के लिए भी चालक बस को बस स्टॉप से आगे-पीछे रोकते हैं। इससे उन्हें बस नहीं मिल पाती। छात्राओं ने बताया कि बस के लिए कभी इधर-उधर भागना पड़ता है। इससे छात्र तो जैसे-तैसे बस में लटक जाते हैं, लेकिन उन्हें बस नहीं मिल पाती। इस पर रोडवेज के मुख्य निरीक्षक स्वरूप सिंह और सदर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उन्हें ऐसी कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके बाद छात्राओं ने जाम खोला।
किसान यूनियन ने छात्राओं के समर्थन में नारेबाजी की
भारतीय किसान यूनियन ने छात्राओं के समर्थन में बस स्टैंड के बाहर दोपहर को नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन के संरक्षक रामफल कंडेला के नेतृत्व में रामधन, धर्मेंद्र, रामकुमार, बलवान, जयबीर और दलबीर ने रोडवेज प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया। इस मौके पर रामफल कंडेला ने कहा कि अधिकारी हर बार स्टाफ नहीं होने की बात कहते हैं। रोडवेज अधिकारियों को बताना चाहिए कि यूनियनों के नेता क्या-क्या ड्यूटी करते हैं। उनसे काम क्यों नहीं लिया जाता। रोडवेज की वर्कशाप में धांधली चलती है, लेकिन बस पास बनवाने के बाद बावजूद छात्रों को सुविधा नहीं मिलती। उन्होंने मांग की कि जितने बस पास बने हैं, उनके अनुसार बसों की सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
छात्राओं द्वारा जाम लगाने की सूचना है। इस पर कैथल रूट पर चलने वाले सभी चालकों को वहां बस रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही एक कर्मचारी बस स्टॉप पर तैनात रहेगा, जो बस रुकवाएगा। छात्राएं अलग बस की मांग कर रही हैं। इसका फिलहाल प्रावधान नहीं है। छात्राओं की मांग अधिकारियों तक भेज दी जाएगी।
आरएस पुनिया, महाप्रबंधक रोडवेज, जींद