{"_id":"63c40dc4ea2df13ed95f9e06","slug":"jind-five-statues-of-former-bibipur-sarpanch-sunil-will-be-installed-in-ayodhya-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अयोध्या में लगेंगी बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील की 5 प्रतिमाएं, सेल्फी विद डॉटर अभियान किया था शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अयोध्या में लगेंगी बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील की 5 प्रतिमाएं, सेल्फी विद डॉटर अभियान किया था शुरू
Sun, 15 Jan 2023 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:59 PM IST
सार
इन प्रतिमाओं पर सात लाख की राशि खर्च होगी। सुनील ने उत्तर प्रदेश के 20 गांवों को गोद लिया था। इतना बड़ा सम्मान उनके द्वारा वहां के 20 गांवों में बीबीपुर मॉडल लागू करने पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सेल्फी विद डॉटर के संस्थापक सुनील जागलान की प्रतिमा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच और सेल्फी विद डॉटर के संस्थापक सुनील जागलान की पत्थर की पांच प्रतिमाएं भगवान राम की नगरी अयोध्या में लगाई जाएंगी। ये सभी प्रतिमाएं अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
इन पर लगभग सात लाख की राशि खर्च होगी। सुनील जागलान ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उन्हें इतना बड़ा सम्मान उनके द्वारा वहां के 20 गांवों में बीबीपुर मॉडल लागू करने पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
घरों के दरवाजे पर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगवाई
पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के 20 गांवों को गोद लिया था। इन 20 गांवों में उन्होंने जींद के बीबीपुर मॉडल को लागू कर घरों के दरवाजे पर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगवाई। महिलाओं को रोजगार दिलवाया और इन गांवों में सभी सरकारी योजनाओं को लागू करवाकर इन गांवों की तस्वीर और तकदीर बदली।
विज्ञापन
इससे इन गांवों के लोग सुनील जागलान से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अयोध्या में सात लाख की लागत से उनकी पांच प्रतिमाएं लगवाने काफैसला किया है। ये सभी प्रतिमाएं संगमरमर की बनाई जाएंगी।