फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Five statues of former Bibipur sarpanch Sunil will be installed in Ayodhya

Haryana: अयोध्या में लगेंगी बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील की 5 प्रतिमाएं, सेल्फी विद डॉटर अभियान किया था शुरू

Sun, 15 Jan 2023 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 07:59 PM IST
सार

इन प्रतिमाओं पर सात लाख की राशि खर्च होगी। सुनील ने उत्तर प्रदेश के 20 गांवों को गोद लिया था। इतना बड़ा सम्मान उनके द्वारा वहां के 20 गांवों में बीबीपुर मॉडल लागू करने पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Jind: Five statues of former Bibipur sarpanch Sunil will be installed in Ayodhya
सेल्फी विद डॉटर के संस्थापक सुनील जागलान की प्रतिमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच और सेल्फी विद डॉटर के  संस्थापक सुनील जागलान की पत्थर की पांच प्रतिमाएं भगवान राम की नगरी अयोध्या में लगाई जाएंगी। ये सभी प्रतिमाएं अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


इन पर लगभग सात लाख की राशि खर्च होगी। सुनील जागलान ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उन्हें इतना बड़ा सम्मान उनके द्वारा वहां के 20 गांवों में बीबीपुर मॉडल लागू करने पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


घरों के दरवाजे पर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगवाई
पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने डेढ़ साल पहले उत्तर प्रदेश के 20 गांवों को गोद लिया था। इन 20 गांवों में उन्होंने जींद के बीबीपुर मॉडल को लागू कर घरों के दरवाजे पर बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगवाई। महिलाओं को रोजगार दिलवाया और इन गांवों में सभी सरकारी योजनाओं को लागू करवाकर इन गांवों की तस्वीर और तकदीर बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इन गांवों के लोग सुनील जागलान से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अयोध्या में सात लाख की लागत से उनकी पांच प्रतिमाएं लगवाने काफैसला किया है। ये सभी प्रतिमाएं संगमरमर की बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed