{"_id":"68584a5ba4101ac35001f192","slug":"jind-defeated-karnal-4-1-in-hockey-competition-jind-news-c-199-1-sroh1009-136707-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हॉकी स्पर्धा में जींद ने 4-1 से करनाल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हॉकी स्पर्धा में जींद ने 4-1 से करनाल को हराया
Sun, 22 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में 5 दिवसीय 8वीं सब जूनियर और 18वीं जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता रविवार को भी जारी रही। इसमें कई टीमों के मध्य कड़े मुकाबले हुए। स्टेडियम इंचार्ज व हाॅकी कोच डाॅ. संदीप गोयत ने बताया कि तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। उन्होंने बताया कि अंडर-16 सब जूनियर वर्ग में हुए मुकाबलों में कैथल ने फरीदाबाद को 2-1 से हराया, तो सोनीपत ने गुरुग्राम को एक तरफ मुकाबले में 4-0 से हराया। कुरुक्षेत्र ने हिसार को 1-0 से हराया। अंडर-21 जूनियर वर्ग में हुए मुकाबले में सोनीपत ने गुरुग्राम को 4-0 से एकतरफा मुकाबले में हराया।
वहीं कैथल ने फरीदाबाद को 4-1 से हराया तो जींद ने करनाल को 4-1 से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। हाॅकी क्लब के प्रधान भारतभूषण गुप्ता ने कहा कि स्पर्धा में सभी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जो टीमें जीत रहीं हैं। उनमें अति आत्मविश्वास नहीं होना चाहिए और जो टीम हार गई है, उनको निराश नहीं होना चाहिए।
प्रतियोगिता के लिए यह सोचकर तैयारी करनी चाहिए कि उनके प्रदर्शन में क्या कमी रह गई थी और उसको कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से ही अच्छे खिलाड़ी तैयार होते हैं। इस मौके पर भारतभूषण गुप्ता, रणदेव गोयत, सुनील मलिक, जयदीप मलिक, वीरेंद्र नैन, मेजर सुरेंद्र सिंह, रोहताश शर्मा, अनिल ढिल्लों, प्रवीण नैन और प्रदीप मोर मौजूद थे।