फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind-Chandigarh road jammed in support of farmer leader Rakesh Tikait

किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम

Thu, 28 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jind-Chandigarh road jammed in support of farmer leader Rakesh Tikait
जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाते कंडेला के ग्रामीण। - फोटो : Jind
जींद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत के समर्थन में वीरवार देर रात कंडेला गांव में ग्रामीणों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों ने करीब 15 मिनट बाद खुद ही जाम खोलते हुए शुक्रवार को गांव में पंचायत कर आगे की रणनीति बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार देर रात किसान नेता राकेश टिकैत का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे सरकार द्वारा किए जा रहे दमन की बात कह रहे हैं। इसमें राकेश टिकैत ने लोगों से आह्वान किया है कि वे आंदोलन से जुड़ें। इस पर कंडेला गांव में लोग एकत्रित हुए और रात करीब साढ़े नौ बजे जींद-चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला ने बताया कि राकेश टिकैत की वीडियो वायरल होने के बाद गांव के युवाओं ने जाम लगा दिया। फिलहाल युवाओं को समझा कर जाम खुलवाया गया है, अब शुक्रवार को पंचायत की जाएगी। कंडेला गांव में वीरवार देर रात हुए घटनाक्रम को प्रशासन द्वारा टोल खाली करवाने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया को बड़ा झटका माना जा रहा है। अब प्रशासन को पूरा फोकस कंडेला के आंदोलन पर करना होगा। इस घटनाक्रम ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन से जुड़ा है कंडेला का नाम
कंडेला गांव का नाम किसान आंदोलन से जुड़ा है। वर्ष 2001 में प्रदेश में बड़ा किसान आंदोलन हुआ। बिजली बिल माफ करवाने के लिए शुरू हुए आंदोलन का केंद्र कंडेला गांव ही रहा है। यहां करीब दो महीने तक रास्ता बंद रहा और तब के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को यह रास्ता ही बदलना पड़ गया था। इस आंदोलन में कुल 9 किसानों की जान गई थी। अब फिर से कंडेला गांव से आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है।

 कंडेला गांव में रोड जाम कर विरोध जताते युवा। अमर उजाला

कंडेला गांव में रोड जाम कर विरोध जताते युवा। अमर उजाला- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed