{"_id":"5eda8c6a8ebc3e90695520d3","slug":"jind-buses-stopped-operating-due-to-increased-corona-infection-in-bhiwani-jind-news-rtk558142030","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कोरोना संक्रमण बढ़ने से जींद की बसों का परिचालन किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कोरोना संक्रमण बढ़ने से जींद की बसों का परिचालन किया बंद
विज्ञापन
जींद बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री काउंटर से ई टिकट बुक करवाते हुए।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में कोरोना के ज्यादा मरीज मिलने की वजह से जींद-भिवानी रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। भिवानी को रेड जोन घोषित किया गया है। इसके चलते जींद-भिवानी रूट पर आगामी आदेशों तक बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली के लिए भी बस चलाने के लिए मुख्यालय से कोई आदेश नहीं मिला है। ऐसे में अब जींद से भिवानी व दिल्ली के लिए बस बंद रहेंगी।
शुक्रवार को जींद डिपो से गुरुग्राम के लिए 17 यात्री, चंडीगढ़ के लिए 26 यात्री, हिसार के लिए 12 यात्री, रोहतक के लिए एक बस में 25 यात्री व दूसरी बस में 13 यात्री, सिरसा के लिए आठ यात्री, पानीपत के लिए 25 यात्री, गुरुग्राम के लिए गई दूसरी बस में 35 यात्री, पंचकूला के लिए 35 यात्री व कैथल रूट पर 14 यात्रियों को लेकर बस रवाना हुई। शुक्रवार को जींद डिपो से लगभग 25 बसों का संचालन हुआ। डिपो से चलने वाली बसों में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुख्यालय द्वारा एक बस में 35 यात्रियों के सफर करने की अनुमति है। अब रोहतक, पंचकूला व नरवाना रूट पर सीट फुल होकर ही बस निकल रही है। वहीं लंबे रूटों के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट लेना पड़ रहा है। अगर बस में सीट रहती है और यात्री काउंटर से टिकट ले रहा है तो सीट खाली रहने पर यात्री को काउंटर से भी टिकट दी जा रही है। वहीं यात्रियों के बस स्टैंड परिसर में पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से तापमान की जांच की जाती है। अगर तापमान सामान्य से अधिक पाया जाता है तो स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। वहीं बस में बैठने के बाद यात्रियों के हाथ भी सैनिटाइज करवाए जाते हैं।
कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण भिवानी के लिए बस की बंद
भिवानी जिला में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस कारण भिवानी को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इसके चलते अब जींद-भिवानी रूट पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। जब तक निदेशालय से कोई आदेश नहीं आ जाते तब तक भिवानी के लिए कोई बस नहीं भेजी जाएगी। वहीं दिल्ली के लिए भी मुख्यालय से कोई मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद।