{"_id":"592b1b294f1c1bdf15bdab82","slug":"jind-army-man-dead-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Mon, 29 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
शादीपुर गांव में सम्मान के साथ विदाई देते हुए सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादीपुर गांव के सैनिक विकास की बीमारी के कारण दिल्ली के सेना अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। 30 वर्षीय विकास आर्मी में सिपाही के पद पर करीब आठ वर्ष से तैनात था। करीब सात-आठ माह पहले विकास कैंसर की चपेट में आ गया।
विकास को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शनिवार देर शाम अस्पताल में उपचार के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। रविवार को उनके पैतृक गांव शादीपुर में राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया। बंदूकों के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। विकास अपने पीछे पत्नी और एक लड़का छोड़ गया।
विज्ञापन