फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind and Rohtak police searched for culprits in village palwan after encounter between Rohtak CIA and miscreants

जींद में मुठभेड़: रात भर बदमाशों की तलाश में पालवां गांव में भटकी पुलिस, सुबह साढ़े चार बजे तक चला अभियान, खाली हाथ लौटी

Sat, 16 Apr 2022 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, जींद/रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, जींद/रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 01:11 PM IST
सार

रोहतक में कैश वैन से आठ अप्रैल को दो करोड़ 62 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में रोहतक पुलिस को दो दिन पहले ही आरोपियों के उचाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली हुई थी। रोहतक सीआईए की टीम शुक्रवार को निरीक्षक नवीन के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश में जींद आई थी।

विज्ञापन
Jind and Rohtak police searched for culprits in village palwan after encounter between Rohtak CIA and miscreants
उचाना चौक के पास खड़ी आरोपियों की बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जींद के पालवां गांव में रोहतक सीआईए और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद रात भर जींद और रोहतक पुलिस गांव की गलियों में बदमाशों को तलाश करती रही। सुबह साढ़े चार बजे तक चले अभियान के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई। हालांकि उचाना थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोहतक में कैश वैन से आठ अप्रैल को दो करोड़ 62 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में रोहतक पुलिस को दो दिन पहले ही आरोपियों के उचाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली हुई थी। रोहतक सीआईए की टीम शुक्रवार को निरीक्षक नवीन के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश में जींद आई। रोहतक पुलिस अपने स्तर पर ही उचाना व आसपास के क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश करती रही। रात करीब नौ बजे शराब ठेके के पास खड़े दो युवकों ने रोहतक सीआईए ने पूछताछ शुरू तो युवक मौके से भाग गए। इसी दौरान गांव से बाहर दूसरे छोर पर निकलने पर एक युवक ने गोली चला दी, जो रोहतक सीआईए के एएसआई अमित को जा लगी। आरोप है कि इसके बाद एक बदमाश ने कुल्हाड़ी फेंक कर मारी, जो रोहतक सीआईए प्रभारी नवीन को जा लगा। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी पैदल ही फरार हो गए।
विज्ञापन


उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका के अनुसार रोहतक सीआईए द्वारा शिकायत दी गई है। इसमें सीआईए प्रभारी नवीन को कुल्हाड़ी व एएसआई अमित को गोली मारने की बात कही गई है। इस पर उचाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे में निकाली गई एएसआई के पेट से गोली 

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल एएसआई अमित दलाल का शुक्रवार रात साढ़े तीन घंटे ऑपरेशन चला, इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पेट के अंदर हड्डियों के बीच फंसी गोली को बाहर निकाला। एएसआई अमित का लीवर व किडनी सहित महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित है। साथ ही हालत में भी सुधार है। एसपी रोहतक उदय सिंह मीना शनिवार सुबह जींद से लौटे। पूरी रात पुलिस ने जींद पुलिस की मदद से उचाना और उसके आसपास के एरिया में सर्च अभियान चलाया, लेकिन फायरिंग करने वाले युवक हाथ नहीं आ सके। 

आठ अप्रैल को रोहतक के सेक्टर एक में दिनदहाड़े दो युवक सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर कैश वैन से 2 करोड़ 62 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तो मिल गई थी, लेकिन लुटेरे अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में रोहतक की अपराध जांच शाखा द्वितीय की टीम शुक्रवार को जींद पहुंची थी, जहां उचाना मंडी के नजदीक दो बाइक सवार युवकों से मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान एएसआई अमित को एक युवक ने पेट में गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed