{"_id":"cc12f0090a9adf7782feb262906026e9","slug":"jat-reservation-protest-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर आया प्रशासन, मंजूरी मिली रैली आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर आया प्रशासन, मंजूरी मिली रैली आज
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को होने वाली जाट आरक्षण रैली के स्थान के लिए जिला प्रशासन और जाट नेताओं के बीच टकराव का पटाक्षेप हो गया है।
किसी भी सूरत में सेक्टर 9 स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम में रैली के ऐलान के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर रहा और मंगलवार को आठ शर्तों के साथ इसी स्थान पर रैली की मंजूरी दे दी गई है।
इससे पहले निर्माणाधीन स्टेडियम में रैली को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन और जाट नेताओं के बीच टकराव बढ़ गया था।
सर्व जाट खाप के प्रवक्ता सूबे सिंह समैण के अनुसार एसएसपी कार्यालय से उनके पास संदेश गया था कि उन्हें रैली की स्वीकृति मिल गई है।
स्वीकृति पत्र के साथ जाट नेता सूबे सिंह समैण के नेतृत्व में एसएसपी अभिषेक जोरवाल से भी मिले और उन से व्यवस्था बनाने मे मदद मांगी।
जाटों की मजबूती पर मोहर
एसएसपी के मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में समैण ने कहा कि रैली स्थल मुहैया करवाने में कुछ गलतफहमियां थी, जो दूर कर ली गई हैं। जाट नेताओं ने प्रशासन को विश्वास दिलवाया है कि वहां किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। निर्माणाधीन क्षेत्र में कोई भी नहीं जाएगा। निश्चित रूप से जाटों की मजबूती भी रही है, जिसके कारण यह सफलता मिली है।
रैली के लिए शर्तें
1. रैली आयोजकों द्वारा स्टेडियम में निर्माणाधीन पैवलियन की दुर्घटना से बचने के लिए बैरकगेटिंग करनी होगी।
2. हुडा तथा सरकार की संपत्ति को रैली के दौरान कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई आयोजक करेंगे।
3. स्टेडियम में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को नुकसान नहीं होने की जिम्मेवारी आयोजकों की होगी। नुकसान होने पर आयोजकों को भरपाई करनी होगी।
4. हुडा द्वारा आयोजकों को अलग से कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। आयोजक अपने स्तर पर सभी प्रकार के प्रबंध करेंगे।
5. एथलैटिक ट्रेक के खुले स्थल पर ही रैली का आयोजन किया जाएगा।
6. स्टेडियम के प्रयोग के लिए आयोजकों को संपदा अधिकारी कार्यालय में दस हजार रुपये की राशि एकमुश्त जमा करवानी होगी।
7. कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आयोजक पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा।
8. आयोजक सभा स्थल को उसी स्थिति में देंगे जिस प्रकार उन्होंने उसे लिया है। सफाई या किसी प्रकार के नुकसान की भरपाई आयोजकों को करनी होगी।
स्टेडियम में रैली की अनुमति सशर्त दी गई है। इसमें निर्माणाधीन पैवेलियन की ओर बैरीगेट लगाने सहित कुल आठ शर्तों पर आयोजकों के हस्ताक्षर करवाए गए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
अभिषेक जोरवाल, एसएसपी जींद।