फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jat Dharamshala to be built in Pillukheda, raised donations of 5 crores

जाट धर्मशाला के निर्माण को लेकर 35 गांवों के लोगों की हुई बैठक

Mon, 06 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jat Dharamshala to be built in Pillukheda, raised donations of 5 crores
धर्मशाला निर्माण को लेकर हुई बैठक में भाग लेते विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि। संवाद। - फोटो : Jind
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा मंडी में जाट धर्मशाला निर्माण को लेकर रविवार को 35 गांवों के लोगों की बैठक हुई। इसमें धर्मशाला निर्माण कमेटी का गठन किया गया। पहले ही दिन धर्मशाला निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई। जल्द ही पिल्लूखेड़ा में जाट धर्मशाला का भव्य भवन बनकर तैयार होगा। कुछ ही दिनों में इसकी नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन

अनाजमंडी शेड के नीचे हुई बैठक की अध्यक्षता कालवा बारहा प्रधान दिलबाग कुंडू ने की। इसमें जाट धर्मशाला निर्माण के लिए तेजवीर कुंडू को कमेटी प्रधान चुना गया। गांगोली गांव के पूर्व सरपंच बलबीर देशवाल, वेदपाल भनवाला, बलबीर दहिया, श्याम सिंह बुढ़ाखेड़ा, मा. आजाद कुंडू को उपप्रधान नियुक्त किया गया। प्रधान और सभी उपप्रधानों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। जाट धर्मशाला निर्माण को लेकर चुने गए प्रधान तेजवीर कुंडू ने कहा कि पिल्लूखेड़ा में जाट धर्मशाला की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पिल्लूखेड़ा मंडी में एक भव्य भवन बनाया जाएगा। इसके लिए कमेटी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरा उतरेंगे। इस मौके पर धर्मशाला निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये का चंदा भी एकत्रित किया गया। जल्द ही इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर महाबीर, अनिल कुंडू, जितेंद्र कुंडू, विक्रम, रामफल, संदीप दहिया, महेंद्र मलिक, शक्ति सिंह, महेंद्र कालवा, दिनेश जामनी, रामधारी कुंडू, कृष्ण, सुभाष कलावती, अनिल कुंडू, दलबीर सरपंच, राममेहर, दलेल कुंडू भी मौजूद रहे। सभी ने धर्मशाला निर्माण के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed