फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jaipur-Chandigarh Intercity Express extended up to Ahmedabad

जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का हुआ अहमदाबाद तक विस्तार

Mon, 04 Apr 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jaipur-Chandigarh Intercity Express extended up to Ahmedabad
जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का अहमदाबाद तक विस्तार होने से जिले के लोगों को काफी लाभ होगा। इससे लोगों को चंडीगढ़ की तरफ जाने व अहमदाबाद की तरफ जाने में सुविधा होगा। मंगलवार से यह ट्रेन नियमित रूप से अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से दौलतपुर चौक तक जाएगी। सोमवार को इस ट्रेन का उद्घाटन रेलवे मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने किया।
विज्ञापन

साबरमती से यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर चलेगी, जो अजमेर होते हुए शाम को 8 बजकर 25 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। यहां से 8 बजकर 35 मिनट पर चलेगी, जो रात 9 बजकर 50 मिनट पर बांदीकुई, 12 बजकर पांच मिनट पर रेवाड़ी, 2 बजकर 22 मिनट पर जींद, साढ़े सात बजे चंडीगढ़ और सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर दौलतपुर चौक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट पर दौलतपुर चौक से चलेगी, जो शाम सात बजे चंडीगढ़, 10 बजकर 07 मिनट पर कैथल, रात 11 बजकर 31 मिनट पर जींद जंक्शन, 12 बजकर 28 मिनट पर रोहतक जंक्शन, 2 बजकर 15 मिनट पर रेवाड़ी, सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। उसके दस मिनट बाद यहां से सीधे साबरमती के लिए निकलेगी।
विज्ञापन

दौलतपुर चौक-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का साबरमती तक विस्तार किया गया है। पांच अप्रैल से यह ट्रेन शुरू हो जाएगी। इससे काफी यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed