फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jai Shri Jagannath...the second grand Rath Yatra will be held today

Jind News: जय श्री जगन्नाथ...आज निकलेगी दूसरी भव्य रथयात्रा

Thu, 26 Jun 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Jagannath...the second grand Rath Yatra will be held today
26जेएनडी41-नरवाना शहर के रेलवे रोड पर लगे तोरण द्वार का फोटो। संवाद
नरवाना। शहर एक बार फिर आस्था और भक्ति के रंग में रंगने को तैयार है। जय जय जगन्नाथ धाम सेवा समिति नरवाना के तत्वावधान में इस वर्ष दूसरी बार महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन 27 जून को होने जा रहा है।
विज्ञापन

शहर की एक निजी पैलेस से शुरू होने वाली इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की मूर्तियों का विशेष अभिषेक कर उन्हें रथ पर विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन

पूरे शहर को महोत्सव को लेकर सजाया गया है। रेलवे रोड पर लगे तोरण द्वार रात के समय जगमगाते नजर आते हैं, तो वहीं अग्रसेन चौक को रंग बिरंगी लाइटों व सजावट से सजाया गया है। मानो जैसे दुल्हन की तरह पूरा शहर महायात्रा की अगवानी में खड़ा हो। विशेष बात यह है कि भगवान का भोग भी जगन्नाथ पुरी से मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा प्रारंभ से पूर्व ग्रीन लैंड पैलेस में विशेष हवन पूजन के बाद ही रथ पर भगवान को विराजमान किया जाएगा। धार्मिक परंपराओं का पूर्ण पालन इस अवसर पर किया जाएगा। यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस विभाग व स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी सेवा कार्यों में जुटी हुई है।
आर्य समाज प्रधान चंद्रकांत शर्मा 56 भोग की सेवा देंगे, संजीव गर्ग अभिषेक सेवा में, जयदेव बंसल व जयपाल बंसल प्रसाद सेवा में, रिपन गर्ग ध्वजा सेवा में व मुकेश गुप्ता फू ल बंगला सेवा में सक्रिय रहेंगे। रथयात्रा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल और दिल्ली से विधायक पवन शर्मा शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में राजेश गोयल (पूर्व अध्यक्ष) हाउसिंग विकास बोर्ड दिल्ली, एसडीएम जगदीश चंद्र, डीएसपी अमित भाटिया, एचसीएस जगदीप ढांडा, उड़ीसा से प्रदीप मोर और एडवोकेट गौरव बेदी व भजन सम्राट राजेश गोयल सिरसा मौजूद रहेंगे।

श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। हर कोई महाप्रभु की झलक पाने को आतुर है। नरवाना की धरती एक बार फिर श्री जगन्नाथ के पवित्र रथ को कंधों पर उठाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed