फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jab tak kamara nahin milata shauchaalay mein hee karoonga kaam

प्राचार्य द्वारा कामर्स विभाग में उप कार्यालय बनाए जाने पर नहीं हो रहा विवाद खत्म

Wed, 25 May 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
jab tak kamara nahin milata shauchaalay mein hee karoonga kaam
24जेएनडी17: शौचालय में रखा सामान। - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय पीजी कॉलेज में कामर्स विभाग में प्राचार्या द्वारा उपकार्यालय बनाने को लेकर एचओडी और प्राचार्य के बीच चल रही तकरार बनी हुई है। एचओडी का कहना है कि जब तक उन्हें उनका कमरा वापस नहीं मिल जाता जब तक वह शौचालय खाली नहीं करेंगे। उन्होंने मंगलवार को भी शौचालय में बैठकर कार्य किया।
एचओडी सुभाष दुग्गल का कहना था कि कॉमर्स विभाग में ही नौ शौचालय हैं इनमें से कई का प्रयोग छात्रों और स्टॉफ के लिए हो रहा है। इस कारण उनके शौचालय में अपना सामान रखने से किसी को कोई दिक्कत भी नहीं होगी। वे छात्र हित में ये सब कर रहे हैं। यदि जबरन उनका सामान शौचालय से हटवाया भी जाता है तो वह बरामदे में सामान रखवा लेंगे। उधर प्राचार्य का कहना था कि विद्यार्थियों के सामने आ रही परेशानियों को देखते हुए ही उन्होंने कॉमर्स विभाग में उपकार्यालय बनाया है ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं का हल किया जा सके।
विज्ञापन

कर्मचारी आए थे शौचालय खाली करवाने :एचओडी
एचओडी सुभाष दुग्गल के अनुसार सोमवार शाम के समय कुछ कर्मचारी शौचालय खाली करवाने के लिए आए थे, तब तक वह शौचालय को ताला लगाकर जा चुके थे। वहीं मंगलवार को प्राचार्य अवकाश पर थीं। ऐसे में मंगलवार को शौचालय खाली करवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और एचओडी अपने सामान के साथ मंगलवार को भी शौचालय में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्राचार्य रही अवकाश पर
मंगलवार को प्राचार्य शीला दहिया अवकाश पर रही। बुधवार को वह कॉलेज में आएंगी तो कामर्स विभाग के एचओडी का सामान शौचालय से निकलवाकर स्टाफ रूम में रखवाया जाएगा। विद्यार्थियों के हित के लिए ही दो स्टाफ कमरों को खाली कर स्टाफ सदस्यों को एक बड़ा कमरा दिया गया है। एक छोटे कमरे में प्राचार्य का सब आफिस बनाया गया है, इसमें वह बैठ कर विद्यार्थियों के सामने आ रही परेशानियों को दूर कर सकें। एचओडी के लिए स्पेशल कमरे का कोई प्रावधान नहीं है।
ओपी गुप्ता उपप्राचार्य राजकीय पीजी कालेज जींद।
फोटो कैप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed