फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is wrong to oppose JJP-BJP leaders going into happiness and sorrow: Chhattar

जेजेपी-भाजपा नेताओं का सुख-दुख में जाने का विरोध करना गलत : छात्तर

Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
It is wrong to oppose JJP-BJP leaders going into happiness and sorrow: Chhattar
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर। - फोटो : Jind
उचाना। पूर्व विधायक एवं जेजेपी नेता भाग सिंह छात्तर ने कहा कि जेजेपी पार्टी किसानों के साथ शुरुआत से है। स्वर्गीय देवीलाल ने किसान हित के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवीलाल के पद चिह्नों पर चलते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला किसान हितों को निरंतर उठा रहे हैं। जेजेपी पार्टी का हर कार्यकर्ता से लेकर नेता किसानों के साथ है। अपनी मांगों को लेकर जो धरने आज दिए जा रहे हैं, वह शांतिपूर्ण तरीके से देने चाहिए। प्रजातंत्र में धरने व प्रदर्शन करने का हक सबको है, लेकिन वह शांति से होने चाहिए। जो जेजेपी व भाजपा के नेता दुख-सुख के कार्यक्रम में शामिल होने आते हैं, उनका विरोध नहीं करना चाहिए। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जो किसानों की मांगे हैं, उन मांगों को लेकर मध्यस्थता करने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तैयार हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी सहित केंद्र के नेताओं से मिल चुके हैं। किसान हित को लेकर निरंतर संसद में भी सांसद रहते हुए दुष्यंत चौटाला निरंतर मुद्दा उठाते रहे। अब पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल से मिलकर किसान हित को लेकर योजनाएं बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed