फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Invited activists for public concern rally through web

विधायक ने वेब के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जन सरोकार रैली का निमंत्रण दिया

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Invited activists for public concern rally through web
विधायक के कार्यालय में बाहर धरना देते किसान व मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : Jind
नरवाना। किसानों के विरोध के चलते विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा उकलाना रोड स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में नहीं पहुंच सके। विधायक की बैठक शुरू होने से पहले की किसान कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी कुलदीप सिंह भारी पुलिस के साथ मौजूद रहे। इस दौरान विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने वेब के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

विधायक की अनुपस्थित में जजपा के जींद प्रभारी पवन खरखौदा, जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी एवं हल्का अध्यक्ष मिया सिंह सिहाग सहित कई जजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा की उपस्थित नहीं थी। लेकिन डिजिटल वेब के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं किसानों ने कहा है जब तक आंदोलन जारी है, जजपा व भाजपा के नेताओं का विरोध भी जारी रहेगा। किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि जब तक आंदोलन समाप्त नहीं हो जाता और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विरोध रोकने का आदेश जारी नहीं किया जाता, नेताओं का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विधायक ने सिर्फ औपचारिक तौर पर ही अपने आप को किसान का साथी बताया। लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान एक भी किसान का साथ नहीं दिया और न ही मरने वाले किसानों को लेकर सांत्वना दी। इसलिए विधायक सरकार के साथ हैं और वह भी किसान विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed