फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Investigation of 209 connections, electricity theft caught at 54 places

209 कनेक्शनों की जांच, 54 जगह पकड़ी बिजली चोरी

Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 209 connections, electricity theft caught at 54 places
जींद। बिजली निगम ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामार अभियान चलाया। रविवार को निगम की टीमों ने जिले में 209 कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 54 जगह बिजली चोरी होती पाई गई। निगम ने इन लोगों पर छह लाख 84 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। शनिवार को भी 60 जगह चोरी के मामले पकड़े गए थे, जिन पर सात लाख छह हजार रुपये जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

बिजली निगम की टीमों ने शहर में 7 कनेक्शन जांचे और एक जगह बिजली चोरी मिली। टीम ने 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सब डिवीजन नंबर एक में 19 कनेक्शन में से चार जगह बिजली चोरी, सब डिवीजन दो में 20 में से 6 जगह, सब डिवीजन जुलाना में 35 में से 10 जगह, नगूरां में 12 में से तीन जगह चोरी मिली। जींद डिवीजन में कुल 93 कनेक्शन जांचे गए और 24 जगह बिजली चोरी मिली। इन पर 2.85 लाख जुर्माना लगाया। इसी तरह नरवाना डिवीजन में 57 कनेक्शन जांचे गए और 13 जगह चोरी पाई गई। इन पर 1.49 लाख जुर्माना लगाया गया। सफीदों डिवीजन में 59 में से 17 जगह बिजली चोरी पाई गई और 2.50 लाख जुर्माना लगाया गया। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता केडी बंसल ने बताया कि निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह बिजली चोरी नहीं करें। उन्होंने बताया कि टीमों द्वारा कुल 209 कनेक्शनों की जांच की गई और 54 जगह चोरी मिलने पर छह लाख 84 हजार रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed