फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   International players Anshu Malik and Sarita Mor honored

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु मलिक और सरिता मोर सम्मानित

Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
International players Anshu Malik and Sarita Mor honored
पहलवान अंशु मलिक को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। गांव निडानी स्थित चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल में रविवार को जाट सभा चंडीगढ़ ने अंशु मलिक को 51 हजार और सरिता मोर को 41 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नार्वे में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल और सरिता मोर ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी एवं संस्था के संरक्षक डॉ. महेंद्र सिंह मलिक व स्कूल चेयरपर्सन कृष्ण मलिक ने कहा कि दोनों ही पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों का सम्मान ही देश का सम्मान है। केंद्र व प्रदेश सरकारों को चाहिए कि वह दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करें। डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों के चीफ कोच कुलदीप मलिक को अभी तक पदोन्नति नहीं मिली है। ऐसे प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच दलीप सिंह मलिक, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सुखबीर पंघाल, संस्था सचिव रणधीर श्योराण, रामसिंह मलिक, आरके मलिक, संतोष मलिक, खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता सिवाच, प्राचार्य रामचंद्र, पूनम गीडा श्योराण, संस्था प्रवक्ता आनंद लाठर, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी नरेश रामकली, पूर्व डीएसपी रामकुमार मलिक, धर्मबीर मलिक, पंजाबी सभा के प्रधान सुदर्शन अरोड़ा व सुरेंद्र खटकड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed