फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Intelligence agencies investigated the huts built overnight near Raja Ki Kothi

राजा की कोठी के पास रातोंरात बनाई गई झोंपड़ियों की खुफिया एजेंसियों ने की जांच

Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Intelligence agencies investigated the huts built overnight near Raja Ki Kothi
राजा की कोठी के पास बनी झोपडिय़ां। संवाद। - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अमरहेड़ी रोड पर राजा की कोठी की तरफ जाने वाली सड़क के साथ एक एकड़ में एकदम से पनपी झुग्गी-झोपडिय़ों को आमजन तथा खूफिया एजेंसियों के निशाने पर ला दिया। इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो व झुग्गियों के फोटो वायरल हुए। सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। हालांकि सूचना मिली थी कि ये झोपड़ियां रोहिंग्या की हैं लेकिन जब खूफिया एजेंसियों ने यहां रहने वाले लोगों की पहचान को लेकर जांच की तो वह असम के रहने वाले पाए गए। यह लोग पहले जींद में अलग-अलग स्थानों पर रहते थे और शहर में कबाड़ एकत्रित करते हैं। अब एक साथ मिलकर रहने के चलते एक एकड़ जमीन को किराये पर लिया है। यहां व्यवस्थित तरीके से झुग्गियां बनाई गई हैं।

राजा की कोठी की तरफ जाने वाली सड़क के साथ कुछ दिनों से झुग्गियों बनाए जाने का कार्य किया जा रहा था। आसपास गुजरने वाले लोगों ने पहले तो इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को अचानक से किसी ने सोशल मीडिया पर इन झोपडिय़ों की वीडियो तथा फोटो को वायरल कर दिया। इस बारे में जैसे ही खूफिया एजेंसियों के कर्मियों को पता चला तो तुरंत इन झोपडिय़ों की जांच को लेकर सर्च अभियान चलाया गया। खूफिया एजेंसियों के कर्मी यहां पहुंचे और यहां रहने वाले लोगों के कागजातों की जांच की। जांच में कुछ लोगों के पास असम के तो कुछ के स्थानीय पहचान पत्र भी पाए गए। यहां रह रहे लोगों ने बताया कि वह जींद शहर में काफी समय से रह रहे हैं। पहले सभी परिवार अलग-अलग जगहों पर रहते थे। अब सभी ने फैसला लिया है कि एक साथ रहें। इसे लेकर राजा की कोठी की तरफ जाने वाली सड़क के साथ जमीन को ठेके पर लिया है। अब वह झोपडिय़ां और कबाड़ एकत्रित करने के लिए गोदाम बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed