{"_id":"68657b8b8054e97c0f0a05b7","slug":"instructions-given-to-managers-to-sell-fertilizer-through-pos-machine-jind-news-c-199-1-sroh1006-137201-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रबंधकों को पीओएस मशीन के माध्यम से खाद बेचने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रबंधकों को पीओएस मशीन के माध्यम से खाद बेचने के दिए निर्देश
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त रूप से सभी बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) एवं विपणन सहकारी समितियों के प्रबंधकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहायक रजिस्ट्रार अदिति संगर एवं उप-निदेशक, कृषि विभाग डॉ. गिरीश नागपाल ने की।
बैठक के दौरान आगामी बिजाई सत्र के दृष्टिगत प्रबंधकों को कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सभी प्रबंधकों को समय पर डिमांड भेजने, केवल पीओएस मशीन के माध्यम से खाद की बिक्री करने, सरकार द्वारा अनुमोदित खाद को ही स्टॉक में रखने एवं बेचने, खाद लाइसेंस की वैधता सुनिश्चित करने, स्टॉक रजिस्टर का सत्यापन करवाने तथा जिला से बाहर खाद की अवैध बिक्री एवं आवाजाही पर रोक लगाने संबंधी सख्त निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी प्रबंधकों को अपने ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहने की भी हिदायत दी गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत माह जुलाई से सहकारिता माह मनाए जाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत सभी पैक्सों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए।