{"_id":"69d54b35750e673526077cb0","slug":"inld-opens-farmers-grievance-redressal-centre-at-alewa-grain-market-jind-news-c-199-1-jnd1010-151236-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इनेलो ने अलेवा अनाज मंडी में खोला किसान कष्ट निवारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इनेलो ने अलेवा अनाज मंडी में खोला किसान कष्ट निवारण केंद्र
विज्ञापन
07जेएनडी22: अलेवा अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद खोलने के लिए एकत्रित हुए इनेलो पदाधिकारी
जींद। इनेलो ने मंगलवार को अलेवा अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य रबी सीजन के दौरान मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उचाना हल्का अध्यक्ष समरजीत उर्फ बिल्लू पेगां ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी प्रधान महासचिव कर्ण सिंह चहल उपस्थित रहे। हल्का अध्यक्ष बिल्लू पेगां ने कहा कि इनेलो हमेशा से किसान हित में रही है।
पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी मंडियों में ये केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की सरकारी या तकनीकी बाधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस अवसर पर जोन प्रभारी वेदपाल लोहान, जिला सचिव सुरेश पेगां, संगठन सचिव सुनील कुमार, आढ़ती और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्र के माध्यम से किसानों को उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।