फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Injured girl dies during treatment in Rohtak PGI

घायल युवती की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Injured girl dies during treatment in Rohtak PGI
जींद। गोहाना रोड स्थित एसपी कार्यालय के बाहर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुई युवती ने सोमवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिली तो पर सिविल लाइन थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे में युवती के नाना पालाराम की उसी दिन इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शहर की राम कॉलोनी के बलवंत सिंहमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका 48 वर्षीय ससुर पालाराम 29 अक्तूबर दोपहर बाद बाइक पर उसकी 17 वर्षीय बेटी मुस्कान को विजय नगर में ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रहा था। जब वो गोहाना रोड स्थित एसपी कार्यालय के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया था। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। उसके बाद पालाराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि सोमवार को 17 वर्षीय घायल मुस्कान की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और शव का वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed