फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Information about government schemes was provided to villagers through 28 stalls.

Jind News: 28 स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Sat, 10 Oct 2026 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Information about government schemes was provided to villagers through 28 stalls.

विज्ञापन
नरवाना। नरवाना। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को गांव उझाना स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 28 स्टॉल लगाए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 314 आवेदन प्राप्त हुए। गांव के सरपंच सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के तहत दी जा रही सुविधाओं और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
विज्ञापन


शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आयुष्मान योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, अनुसूचित जाति विकास निगम और बीडीपीओ कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त आवेदनों में स्वास्थ्य विभाग के 99, पशुपालन विभाग के 25, बीडीपीओ कार्यालय के लगभग 32, अनुसूचित जाति विकास निगम के पांच तथा आयुष्मान योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग के दो-दो आवेदन शामिल हैं।


सरपंच ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, चिरायु योजना, उज्ज्वला योजना, सोलर पैनल, फसल बीमा और लाडो लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर हरदीप नैन, ग्राम सचिव सुभाष, सोनिया, जसवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed