{"_id":"661588dd26217e5ed801337d","slug":"information-about-doctors-will-be-available-at-the-gate-of-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1007-115501-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल के गेट पर मिलेगी चिकित्सकों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल के गेट पर मिलेगी चिकित्सकों की जानकारी
Tue, 09 Apr 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी14 : नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य गेट पर लगाया गया चिकित्सकों के उपलब्ध नहीं
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब चिकित्सकों के होने या न होने की जानकारी मुख्य गेट पर ही मिल जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए एक बोर्ड तैयार करवाया है। इस पर चिकित्सकों की प्रतिदिन की उपस्थिति दिखाई जाएगी, ताकि मुख्य गेट से ही अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पता चल जाए कि उनकी बीमारी से संबंधित चिकित्सक अस्पताल में है या नहीं। इससे वह चिकित्सक को दिखाने के लिए पंजीकरण करवाने की लाइन में लगने से बच जाएंगे।
जिला मुख्यालय पर इस समय 200 बेड का नागरिक अस्पताल है। इसमें 55 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन 27 चिकित्सक ही काम कर रहे हैं। चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है। इसके अलावा प्रतिदिन कहीं कोई स्वास्थ्य या दिव्यांग शिविर होने की वजह से चिकित्सकों को जाना पड़ता है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। मरीजों और उनके तीमारदारों को पता ही नहीं चल पाता है कि अस्पताल में उनके उपचार से संबंधित चिकित्सक है या नहीं।
नई बिल्डिंग के मुख्य गेट पर लगाया बोर्ड
नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य दरवाजे के साथ ही चिकित्सकों की उपस्थिति-अनुपस्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए बोर्ड लगा दिया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत हुई। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इस बोर्ड से पता चल गया कि कौन-कौन चिकित्सक हैं और कौन नहीं। इससे अब मरीज अस्पताल में ओपीडी काउंटर पर लंबी लाइन में लगने से बच सकेंगे।
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर बोर्ड लगवा दिया है। इस बोर्ड पर प्रतिदिन चिकित्सकों की उपलब्धता दिखाई जाएगी, ताकि मरीजों को ओपीडी की लाइन में खड़ा होने से पहले ही चिकित्सक के बारे में पता हो। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी सहूलियत होगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।