{"_id":"6064bc818ebc3ee61b33598f","slug":"inelo-leader-abhay-chautala-black-flag-jjp-workers-jind-news-rtk602376749","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेपी कार्यकर्ताओं ने अभय चौटाला को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी कार्यकर्ताओं ने अभय चौटाला को दिखाए काले झंडे
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेजेपी कार्यकर्ता। संवाद।
- फोटो : Jind
उचाना। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां में दौरे पर निकले इनेलो महासचिव व दुष्यंत चौटाला के चाचा अभय चौटाला को जजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। बुधवार को जब अभय चौटाला मोहनगढ़ छापड़ा से साथ लगते भौंसला गांव की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े जजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अभय सिंह चौटाला के खिलाफ नारेबाजी की।
जजपा कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह वापस जाओ के नारे भी लगाए। इसके बाद अभय सिंह चौटाला के काफिले में शामिल गाड़ियों से इनेलो कार्यकर्ता उतर कर अभय सिंह की गाड़ी के पास आ गए। ऐसे में माहौल एक बार तनावपूर्ण हो गया। कुछ देर तक गाड़ियों का काफिला रुका रहा। जजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभय सिंह चौटाला जानबूझकर उचाना हलके के दौरे कर रहे हैं। प्रदेश में कितने हलके हैं, वहां अब तक दौरे नहीं किए हैं। किसानों के नाम राजनीति करते हुए वह गांवों में दौरे कर आपस में भाईचारा खराब करना चाहते हैं। यह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए अभय चौटाला ने यहां राजनीतिक दौरे शुरू किए हैं। इस मौके पर भलेराम श्योकंद, यशपाल बुडायन, कर्ण सिंह दरोली, बलवान छात्तर, कपिल खरकभूरा, साब छात्तर, सतबीर करसिंधु, नरेंद्र श्योकंद, ज्ञानी तारखां, हरिकेश काब्रच्छा, अश्वनी सुदकैन, मंजीत बैरवाल, सुरेंद्र काब्रच्छा, राजेश खरकभूरा, प्रवीण डोहाना खेड़ा, जगता पालवां, कर्मपाल श्योकंद, ऋषि मांडी, सुरेंद्र छात्तर, बलजीत उचाना खुदलबीर खटकड़, मनजीत घोघडिय़ां, बलजीत घासो, नरेश सुरबरा, विजय कुंडू, संजय छात्तर मौजूद रहे।
कुछ असामाजिक तत्व चाहते हैं माहौल खराब करना
पता लग गया था कि जजपा कार्यकर्ता गांव वालों के साथ मिलकर विरोध करेंगे। कुछ असामाजिक तत्व माहौल को खराब करना चाहते हैं। मैं राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किसानों के समर्थन में कार्यक्रम कर रहा हूं।
विज्ञापन
- अभय चौटाला।
-----------
विरोध गांव में नहीं गांव के बाहर हुआ है। जजपा के कुछ पदाधिकारी थे। जैसे ही अभय चौटाला की गाड़ी रुकी, यह लोग वापस जाने लगे, लेकिन अभय चौटाला ने उन्हें बुलाया और कहा कि वे फिलहाल विधायक तक नहीं हैं। किसान आंदोलन मजबूत करने के लिए आए हैं। इस पर जजपा कार्यकर्ता लौट गए।
- सुनील कुमार, इनेलो कार्यालय प्रभारी।