फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indefinite picketing from today against the removal of contract workers in civil hospital

नागरिक अस्पताल में ठेके पर कर्मियों को हटाने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Indefinite picketing from today against the removal of contract workers in civil hospital
सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नागरिक अस्पताल में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को हटाने के विरोध में 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। सिविल सर्जन कार्यालय पर बैठने का फैसला लेते हुए वीरवार को सभी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र वत्स ने बताया कि सिविल सर्जन जींद कार्यालय पर 28 दिन तक चले धरने के बाद महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्षता में 5 जुलाई को समझौता होने के बावजूद आंदोलन में शामिल सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी की गई सूची में 42 पुराने कर्मचारियों के नाम नही हैं। कुछ कर्मचारियों के नाम, पदनाम में त्रुटियां पाई गई हैं। जारी की गई सूची के अनुसार कर्मचारियों की मुआना, कालवा, नरवाना में नियुक्ति नहीं करवाई जा रही। इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान कर्मवीर संधू, विनोद शर्मा, सतबीर बूरा, रविंद्र जुलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed