Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Indefinite picket continues for the demands of forest department workers
{"_id":"62b4afc61ca6665c3d08b485","slug":"indefinite-picket-continues-for-the-demands-of-forest-department-workers-jind-news-rtk650378399","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के मजदूरों का मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के मजदूरों का मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग के कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर धरने पर बैठे मजदूर।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। वन विभाग के मजदूरों का मांगों को लेकर वीरवार को 16वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना विभाग के कार्यालय के बाहर उपप्रधान तारो देवी की अध्यक्षता में जारी रहा।
विज्ञापन
धरने पर उपप्रधान तारो देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार आए दिन वन मजदूरों से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करवा रही है, लेकिन वेतन देने के नाम पर गुमराह कर रही है। पिछले चार महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। जिसके कारण उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। सभी वन मजदूरों के हाजिरी कार्ड व पहचान पत्र जारी किए जाए, वरिष्ठता सूची बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 2018 से लेकर अब तक सभी मजदूरों का एरियर दिया जाए, हटाए गए सभी मजदूरों को काम पर लगाया जाए, कार्य कुशलता के आधार पर कैटेगरी का लाभ दिया जाए, दुर्घटना बीमा जारी किया जाए, सभी मजदूरों को वर्दी भत्ता व औजार दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।