{"_id":"61379beb8ebc3e2f792b205e","slug":"in-whom-the-theft-started-increasing-eight-happened-in-a-week-jind-news-rtk623266193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे में बढ़ने लगीं चोरी की वारदात, एक सप्ताह में आठ हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे में बढ़ने लगीं चोरी की वारदात, एक सप्ताह में आठ हुईं
विज्ञापन
चोरी की वारदात का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो माह के बाद एक बार फिर से चोरी की वारदात बढ़ गई है। सितंबर शुरू होते ही शहर की कॉलोनियों और गांवों में खाली पड़े मकानों को चोर निशाना बनाने लगे हैं। एक से सात सितंबर तक जिले में चोरी की आठ वारदात हो चुकी हैं। इनमें घरों से लगभग 40 ग्राम सोने के जेवरात और 45 हजार रुपये चोरी हो चुके हैं। इन सभी वारदात को अंजाम देने के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
जुलाई और अगस्त में जिले में चोरी की वारदात कुछ कम हुई थीं। लेकिन सितंबर के शुरुआत में ही चोरों ने फिर से कॉलोनियों और गांव में खाली पड़े मकानों को अपना निशाना बनना शुरू कर दिया है। चोरी की वारदात को रोकने के लिए पुलिस कुछ खास नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं।
इस माह की शुरुआत में संदलाना निवासी अजीत के घर से चोर चार हजार रुपये और दस्तावेज चोरी कर लिए। इसके बाद जुलाना निवासी बबलू की गाड़ी से चोरों ने आठ कट्टे चावल, उदयपुर के सतनाम के खेत से इनवर्टर, बैटरी को चोरी कर लिया। इसके अलावा डिफेंस कॉलोनी निवासी कमलेश के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। दाता सिंह वाला गांव निवासी अजायब की 430 मीटर लंबा केबल, दो स्टार्टर व दो पंखे चोरी कर लिए। सोमवार को ही जोगेंद्र नगर स्थित निर्मला मंगलामुखी के घर से चोरों ने 15 हजार रुपये और सोने के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन
इसी तरह ढिगाना निवासी सुनील के पोल्ट्री फार्म से गैस सिलिंडर व कैंपर की चोरी की। टीटोखेड़ी निवासी वजीर के घर से 8500 रुपये व सोन-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इन सभी मामलों में जिला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
वारदात को रोकने के लिए बढ़ाई जाएगी पुलिस गश्त
जिले में चोरी की वारदात को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा डायल 112 की गश्त भी शहर की कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर जारी है। अब तक चोरी के जो मामले आए हैं, उनको ट्रेस किया जा रहा है। -पुष्पा खत्री, डीएसपी, जींद।