फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the state level wrestling competition, Nidhi came second in the weight category of 59 kg.

राज्य स्तरीय खेलकूद में दूसरे दिन भी हुई कुश्ती प्रतियोगिता

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the state level wrestling competition, Nidhi came second in the weight category of 59 kg.
जींद। अर्जुन स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों में मुकाबले हुए। इसमें उप जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने बताया कि लड़कियों की अंडर 17 आयु वर्ग के 40 किलोभार वर्ग में रोहतक की दिपांशी प्रथम और पानीपत की पायल द्वितीय, 43 किलोभार वर्ग में हिसार की प्रवीण प्रथम और चरखी दादरी की चंचल रानी द्वितीय, 46 किलोभार वर्ग में रोहतक की रितिका प्रथम व हिसार की मोनिका द्वितीय, 49 किलोभार वर्ग में पानीपत की तमन्ना प्रथम व हिसार की प्रिया द्वितीय, 53 किलोभार वर्ग मेें हिसार की हंसा ने प्रथम व फतेहाबाद की दीशु द्वितीय, 57 किलोभार वर्ग में चरखी दादरी की नेहा ने प्रथम व हिसार की दीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

61 किलोभार वर्ग में रोहतक की अंशुल प्रथम व सोनीपत की खुशी चौधरी द्वितीय, 65 किलोभार वर्ग में रोहतक की सविता प्रथम व जींद की अनन्या द्वितीय, 69 किलोभार वर्ग में झज्जर की चंचल प्रथम व जींद की हैनी गोत्तम द्वितीय, 73 किलोभार वर्ग में सोनीपत की काजल प्रथम व रोहतक की मानसी लाठर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंडर 19 आयु वर्ग के 50 किलोभार वर्ग में सोनीपत की नीतू प्रथम, करनाल की करुणा द्वितीय रही। 53 किलोभार वर्ग में रोहतक की तमन्ना प्रथम व हिसार की मंजू द्वितीय स्थान पर रही। 55 किलोभार वर्ग में रोहतक की अंजलि प्रथम व झज्जर की रविना दूसरे स्थान पर रही। 57 किलोभार वर्ग में भिवानी की प्रिया प्रथम व रोहतक की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 59 किलोभार वर्ग में चरखी दादरी की अंकिता ने प्रथम व जींद की निधि ने दूसरा स्थान हासिल किया। 62 किलोभार वर्ग में चरखी दादरी की रीना ने प्रथम व सोनीपत की भानू ने दूसरा स्थान हासिल किया। 65 किलोभार वर्ग में हिसार की ज्योति प्रथम व भिवानी की अन्नू दूसरे स्थान पर रही। 68 किलोभार वर्ग में सोनीपत की सविता प्रथम व चरखी दादरी की तन्नू दूसरे स्थान पर रही। 72 किलोभार वर्ग में झज्जर की तन्नू पूनिया प्रथम व हिसार की खुशी दूसरे स्थान पर रही। 76 किलोभार वर्ग में हिसार की दीक्षा व सोनीपत की विनीता दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed