फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the state level wrestling competition, Anshul of Sonipat got first, Shubham of Jind got second place

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के अंशुल ने प्रथम, जींद के शुभम ने पाया दूसरा स्थान

Mon, 26 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the state level wrestling competition, Anshul of Sonipat got first, Shubham of Jind got second place
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंतिम दिन अंडर 14 व अंडर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच कुश्ती हुई। इसमें अंडर 14 आयु वर्ग में 35 किलो भार वर्ग में रोहतक से नीवन प्रथम, पानीपत के शिवम द्वितीय, कैथल के मोहित व झज्जर के तुषार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 38 किलो भार वर्ग में सोनीपत के अंशुल ने प्रथम, जींद के शुभम ने दूसरा व हिसार के नितीश व रेवाड़ी के श्लोक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए उपजिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी ने बताया कि 41 किलो भार वर्ग में सोनीपत के हर्ष ने प्रथम, भिवानी के कृष्ण ने दूसरा व फतेहाबाद के जतिन व झज्जर के नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 44 किलो भार वर्ग में सोनीपत के हिमांशु ने प्रथम, भिवानी के नीतीश ने दूसरा व पंचकूला के चरणजीत और गुरुग्राम के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलो भार वर्ग में सोनीपत के रोबिन ने प्रथम, झज्जर के देव राठी ने दूसरा व पानीपत के रचित और हिसार के मयंक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 52 किलो भार वर्ग में सोनीपत के अमन ने प्रथम, पानीपत के आकाश ने दूसरा व रोहतक के सौरव व झज्जर के अनिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 57 किलो भार वर्ग में सोनीपत के हिमांशु ने प्रथम, सिरसा के राहुल ने दूसरा व चरखी दादरी के दीक्षांत और झज्जर के विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया। 62 किलो भार वर्ग में सोनीपत के हिम्मत ने प्रथम, पानीपत के क्रिश ने दूसरा व फरीदाबाद के शिव व चरखी दादरी के रिंकू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 68 किलो भार वर्ग में सोनीपत के यश ने प्रथम, करनाल के कमलजीत सिंह ने दूसरा व गुरुग्राम के जतिन और चरखी दादरी के सुमित ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 75 किलो भार वर्ग में झज्जर के हर्षवर्धन ने प्रथम, पानीपत के नितिन ने दूसरा व फरीदाबाद के निशांत और रोहतक के यश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता
अंडर 17 ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के 45 किलो भार वर्ग में सोनीपत के प्रांजल ने प्रथम, रोहित के विजय ने दूसरा व यमुनानगर के कुशल और जींद के अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 48 किलो भार वर्ग में हिसार के सहादर ने प्रथम, जींद के मोहित ने दूसरा व रोहतक के अमित और झज्जर के मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 51 किलो भार वर्ग में सोनीपत के रविंद्र ने प्रथम, झज्जर के साहिल ने दूसरा व चरखी दादरी के रवि व पलवल ने रोहित आर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। 55 किलो भार वर्ग में हिसार के रवि ने प्रथम, पानीपत के तनीश ने दूसरा व फतेहाबाद के मनजीत और कैथल के राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम के शल्य ने प्रथम, झज्जर के निखिल ने दूसरा व जींद के धीरज और पानीपत के अनिरुद्ध ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 65 किलो भार वर्ग में पानीपत के आर्यन ने प्रथम, झज्जर के मोहित ने दूसरा व जींद के नवीन और सोनीपत के रोनित ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 71 किलो भार वर्ग में फतेहाबाद के साहिल ने साहिल ने प्रथम, रोहतक के प्रिंस ने दूसरा व हिसार के सचिन और पानीपत के अमन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 80 किलो भार वर्ग में सोनीपत के उमेश ने प्रथम, झज्जर के रवि ने दूसरा व चरखी दादरी के कुणाल व जींद के अमित ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 92 किलो भार वर्ग में सोनीपत के नमन ने प्रथम, हिसार के निशांत ने दूसरा व चरखी दादरी के हर्ष साहू व झज्जर के सचिन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 110 किलो भार वर्ग में हिसार के राहुल ने प्रथम, सोनीपत के कमलजीत ने दूसरा व भिवानी के जतिन शर्मा व चरखी दादरी के जतिन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed