फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the omen of nephew's wedding, a spur of the Murrah breed

भतीजे की शादी के शगुन में दिया मुर्राह नस्ल का झोटा

Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
In the omen of nephew's wedding, a spur of the Murrah breed
भतीजे की शादी के शगुन में दिया मुर्राह नस्ल का झोटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। मोरपत्ती मोहल्ले में एक अनोखी शादी हुई जिसमें एक व्यक्ति ने भतीजे की शादी के शगुन में एक मुर्राह नस्ल का झोटा भेंट किया। दूल्हे के चाचा अनिल मोर ने बताया कि मोरपत्ती मोहल्ले में उनके भतीजे अमनदीप मोर का विवाह समारोह था। जिसमें अमनदीप के फूफा सीआरपीएफ में तैनात खरडवाल निवासी राजेश कुमार ने एक मुर्राह नस्ल का झोटा व 200 पौधे शगुन में दिए।

राजेश कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी बतौर सिपाही श्रीनगर में तैनात हैं। उनके परिवार वालों ने ढाई साल में मुर्राह नस्ल के बजरंग नाम के झोटे को तैयार किया। उनके परिवार वालों का मानना था कि शादी में कोई दान-दहेज नहीं देकर कुछ ऐसी अच्छी भेंट दी जाए जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए। इससे हरियाणा की संस्कृति बनी रहे इसलिए उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मुर्राह नस्ल का झोटा व पौधे शादी के शगुन में देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed