फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In-laws held responsible for father's death, case registered

पिता की मौत के लिए ससुरालजनों को ठहराया जिम्मेदार, मामला दर्ज

Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
In-laws held responsible for father's death, case registered
सफीदों के एक युवक ने अपने पिता की मौत के लिए अपनी ससुराल के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस संबंध में पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सफीदों पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर सात निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले करनाल जिले के गांव खांडा निवासी कुलजिंद्र कौर से हुई थी। शादी के 2-3 महीने बाद उसकी पत्नी कुलजिंद्र कौर वापस अपने घर चली गई। इसके बाद उसकी ससुराल के लोग व उसकी पत्नी उसे व उसके परिवार को उनके घर पर आकर धमकी देने लगे। कुलजिंद्र कौर ने महिला सेल में उनके परिवार के लोगों के खिलाफ शिकायत दे दी। 16 दिसंबर को वह, उसका पिता मालक सिंह व अन्य परिवार के लोग महिला सेल असंध में इसी शिकायत के संबंध में भी गए। रणजीत सिंह ने कहा कि उसके पिता मालक सिंह इसके बाद तनाव में रहने लगे। 21 दिसंबर को उसके पिता की इसी तनाव के चलते मौत हो गई। पुलिस ने कुलजिंद कौर समेत उसके मायके वाले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed